ओटीटी पर अक्सर लोग कुछ बेहतरीन फिल्मों को बार-बार देखना पसंद करते हैं। दुनियाभर में कुछ चुनिंदा मूवीज के किस्से खूब सुनने को मिलते हैं। यहां एक ऐसी फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, जिसकी कहानी को तैयार करने में 20 साल का समय लग गया था। 2 घंटे 41 मिनट की इस फिल्म की सफलता के किस्से तो सभी ने सुने होंगे, लेकिन आज बात कर रहे हैं कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म मौजूद है।
बॉक्स ऑफिस पर 1750 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने ऑस्कर में भी नॉमिनेशन हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था। बताते चले कि फिल्म को ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन मिले थे, जो बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर जैसी कैटेगिरी के तहत मिले थे। खास बात है कि मूवी को देखने वालों के बीच हमेशा इसके डायलॉग और स्टोरी का जिक्र चलता है। आइए जानते हैं कि घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ कहां पर उठाया जा सकता है।
फिल्म की कहानी क्या है
फिल्म की कहानी के बारे में बता दें कि यह एक एक पूर्व क्रांतिकारी बॉब (लियोनार्डो डिकैप्रियो) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जो अपनी बेटी विला (चेज इन्फिनिटी) के साथ ऑफ-ग्रिड जिंदगी बिता रहा है। लेकिन 16 साल बाद बॉब की जिंदगी में बड़ा खतरा आता है, जब उसका पुराना दुश्मन वापस लौटता है, और जिसके बाद उसकी बेटी गायब हो जाती है। इस वजह से बॉब को एक बार फिर अपने अतीत का सामा करना पड़ता है। स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल और टेयाना टेलर जैसे चर्चित कलाकारों ने काम किया है। 2 घंटे 41 मिनट की इस मूवी में एक्शन, थ्रिलर और ब्लैक कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: जब रेखा के साथ रिश्ते की अफवाहों पर बोले अमिताभ बच्चन, बयान ने मचा दी थी हलचल
अगर आप अभी तक इसके नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यहां वन बैटल आफ्टर अनदर का जिक्र कर रहे हैं। इस फिल्म के फिल्म डायरेक्टर पॉल थॉमस एंडरसन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि इस मूवी की कहानी को लिखने में 20 साल का समय लगा। यह उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्रियोजनाओं में से एख रही। बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कमाई 1750 करोड़ रही थी। भारत में प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को देखा जा सकता है, जो 499 रुपये के रेंटल वर्जन पर मौजूद है।
