शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। वैलेंटाइन वीक में दो मोस्ट अवेटेड फिल्मों को बड़े पर्दे पर उतारा गया। पहली ओ रोमियो और दूसरी शनाया कपूर स्टारर ‘तू या मैं’ है। 13 फरवरी 2026 को दोनों फिल्मों को रिलीज किया गया। सवाल खड़ा होता है कि वैलेंटाइन वीकेंड पर कपल के लिए दोनों में से कौन-सी फिल्म बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है। आइए दोनों मूवीज को मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर इस बारे में चर्चा करते हैं।

विशाल भारद्वाज की निर्देशित ओ रोमियो की चर्चा ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काफी ज्यादा है। वहीं, दूसरी तरफ आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर तू या मैं को लेकर भी लोगों ने एक्साइटमेंट जाहिर की। खास बात है कि दोनों ही फिल्मों का क्लैश हुआ, तो दर्शक बट गए हैं, और कुछ लोग शाहिद की फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं, तो कुछ शनाया कपूर की मूवी को देखने के लिए टिकट खरीद रहे हैं।

‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’

वैलैंटाइन वीक का वीकेंड थोड़ा लोगों के लिए स्पेशल होता है। इस दिन कपल पूरा टाइम अपने पार्टनर के साथ स्पेंड करने की कोशिश करते हैं। अगर आप इसके लिए मूवी प्लान बनाने जा रहे हैं, तो दो बेहतरीन रोमांटिक जॉनर की फिल्में देख सकते हैं। अगर रोमांस के साथ थ्रिलर का तड़का भी चाहिए, तो शाहिद कपूर की ओ रोमियो को देख सकते हैं। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। संभावना है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: O Romeo Collection Day 1: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने किया धमाका, ‘ओ रोमियो’ को मिली तगड़ी ओपनिंग

शनाया कपूर की तू या मैं की अनोखी कहानी और दमदार प्रस्तुति ने ज्यादातर लोगों का ध्यान खींचा। इस फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। अगर आप शनाया के फैंस हैं, या फिर उनके अभिनय को पसंद करते हैं तो पार्टनर के साथ इस फिल्म को देखने भी वीकेंड पर जा सकते हैं। यदि आपको दोनों फिल्मों को देखने की इच्छा है, तो शनिवार और रविवार अलग-अलग दिन जाकर दोनों मूवीज का लुत्फ भी उठा सकते हैं।