शाहिद कपूर इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘ओ’रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं, ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले शाहिद को साल 2025 में आई फिल्म ‘देवा’ में देखा गया था और तब से उनके फैंस अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे। ये इस साल उनकी पहली फिल्म होने वाली है और उनके लुक को देखने के बाद फैंस अब बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग में O’Romeo की रफ्तार सुस्त लग रही है।

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, आज सुबह 9:40 बजे तक 50,361 टिकटों की बिक्री के साथ ‘ओ’रोमियो’ ने 1.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। गौरतलब है कि ब्लॉक सीटों सहित कुल कलेक्शन 3.26 करोड़ रुपये है। दिलचस्प बात यह है कि ‘ओ’रोमियो’ शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ के एडवांस बुकिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ने की राह पर है, जिसने 72,660 टिकटों की बिक्री के साथ 1.67 करोड़ रुपये कमाए थे।

उस फिल्म की ब्लॉक सीटों सहित कुल कमाई 3.29 करोड़ रुपये थी। यह स्पष्ट है कि ‘ओ’रोमियो’ आज ‘देवा’ के एडवांस बुकिंग कलेक्शन को पार कर जाएगी और शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग कलेक्शन वाली फिल्म बन सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह ‘देवा’ के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ पाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘शाहिद कपूर का लुक मेरे पिता से मिल रहा’, इस वजह से ‘ओ रोमियो’ के मेकर्स से गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने मांगे 2 करोड़

‘ओ’रोमियो’ को विशाल भारद्वाज ने लिखा और निर्देशित किया है और यह इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। शाहिद कपूर के अलावा इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मैं पीछे नहीं हटूंगा…’ 102 डिग्री बुखार में भी नाना पाटेकर ने की थी ‘ओ रोमियो’ की शूटिंग, डायरेक्टर ने बताई अंदर की बात

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में तैयार हुई फिल्म ‘ओ रोमियो’ का बजट लगभग 75 से 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत के लिए फिल्म को पहले दिन कम से कम 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करना जरूरी होगा। इस समय सिनेमाघरों में इसका सीधा मुकाबला सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से है, जो 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।