बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) की बेटी न्यासा देवगन ( Nysa Devgan) आए दिन किसी ना किसी कारण से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। न्यासा देवगन को अक्सर बोल्ड आउटफिट में स्पॉट किया जाता है और इसी की वजह से कई बार यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते नजर आते हैं। अब हाल ही में न्यासा देवगन अपनी मां काजोल (Kajol) के साथ सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak temple) पहुंचीं।
जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में न्यासा का एक अलग अवतार देखने को मिला। वीडियो में न्यासा एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। यह देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और एक बार फिर से न्यासा के कपड़ों को लेकर नेटिजन्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची न्यासा देवगन और काजोल
दरअसल 8 जनवरी को बॉलीवुड कैमरा पर्सन विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यासा नारियल और फूलों से सजी पूजा की थाली हाथ में लिए चल रही हैं। इस दौरान न्यासा व्हाइट कलर के फुल स्लीव सलवार सूट में दिखाई दीं। साथ ही उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी टीमअप किया था। उनके माथे पर लगा टीका और उनके खुले बाल उनके ऊपर काफी जच रहा था। वहीं एक्ट्रेस काजोल फ्लोरल कुर्ते में थीं और सनग्लासेज पहनें नजर आईं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। मानव नाम की यूजर ने लिखा कि ‘इनका भी कुछ पता नहीं चलता, दो दो रूप, मां-बाप के साथ पूरे कपड़ों में और बाहर दोस्तों के साथ हाफ कपड़े।’
पूमन नाम की यूजर ने लिखा कि ‘पू बनी पार्वती।’ तान्या नाम की यूजर ने लिखा कि ‘अच्छा ये लोग मंदिर भी जाते हैं, हमें लगा सिर्फ पब ही जाते हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘बॉलीवुड का ऐसा कचरा हो रहा है कि सबको भगवान की शरण लेनी पड़ रही है।’ रिया नाम की यूजर ने लिखा कि ‘चेहरा देखकर लगता है पूरे कपड़े पसंद नहीं हैं।’