ताज़ा खबर
 

‘वन नाइट स्टैंड’ की शूटिंग पर नशे में धुत रहती थीं नायरा बनर्जी, क्रू लाकर देता था नींबू पानी

नायरा की शूटिंग का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहता था। उन्हें रात में शूटिंग करनी होती थी और अगले दिन...

नायरा बनर्जी, नाम सुना है पहले? एक्ट्रेस और मॉडल हैं। मधुरिमा नाम से भी जानी जाती हैं। 2016 में इनकी फिल्म आई थी- वन नाइट स्टैंड। जैसा कि नाम है, कुछ वैसे ही फिल्म में काम भी थे। फिल्म में कई इंटीमेट सींस थे। नायरा भी इस सींस का हिस्सा रही हैं। पर्दे पर भले ही वह आत्मविश्वास संग इन सींस को करती दिखी हों, लेकिन असल में वह इनसे घबराई हुई थीं। एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह इंटीमेट सींस को शूट करने में थोड़ा असहज थीं। आसपास क्रू का होना उन्हें और नर्वस कर रहा था। उन्हें डर लग रहा था कि मां घर से निकाल फेंकेंगी।

नायरा की शूटिंग का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहता था। उन्हें रात में शूटिंग करनी होती थी और अगले दिन कन्नड़ फिल्म ‘टाइगर’ के लिए बेंगलुरू जाना पड़ता था। ऐसे में थकान से उनका बदन टूटता था, सो इससे निजात पाने के लिए वह अल्कोहल का सहारा लेती थीं।

इस बारे में वह बताती हैं कि अल्कोहल ही उन्हें इस थकान से छुटकारा दिलाता था इसलिए वह पीती थीं। इंटीमेट सींस की शूटिंग के दौरान वह नशे में रहती थीं। फिर क्रू उनके लिए नींबू पानी लेकर आता था, ताकि वह अगले दिन जल्दी उठ सकें और बेंगलुरू जा सकें।

बीते साल आई फिल्म वन नाइट स्टैंड का डायरेक्शन जैसमिन डिसूजा ने किया था। इसमें रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज वीरवानी, नायरा बनर्जी और सनी लियोनी मुख्य किरदारों में थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News AppOnline game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Next Stories
1 जूली-2 टीजर ट्रेलर वीडियो रिलीजः बोल्ड सीन्स की भरमार के साथ लौट आई ‘जूली’
2 अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट ट्रेनिंग’ के बाद यह कुत्ता भी सीख गया बाथरूम में सूसू और फ्लश करना!
3 संजय दत्त की बेटी FBI के साथ कर चुकी हैं काम, देखें मेकओवर के बाद इनका नया अवतार
ये पढ़ा क्या?
X