अपनी शानदार एक्टिंग और अभिनय से देश ही नहीं दुनिया के दिलों पर राज करने वाले कई बॉलीवुड पढ़ाई सेलेब्स पढ़ाई में भी किसी से कम नहीं हैं। आज हम आपको बॉलीवुड (Bollywood) के कुछ ऐसे ही मशहूर सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एक्टिंग के कई लोग कायल हैं, लेकिन उनकी क्वालिफिकेशन जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इन सेलेब्स ने अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने से पहले विदेश जाकर शिक्षा हासिल की है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सारा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) बी-टाउन की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। अभिनेत्री इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं। बहुत कम समय में ही उन्होंने लोगों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल कर ली है। सारा अली खान ने यॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में डिग्री ली है। उन्होंने फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।
परिणीति चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा (Pariniti Chopra) बॉलीवुड के सितारों में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल (Manchester Business School) से ‘बिज़नेस और फ़ाइनेन्स’ में ट्रिपल डिग्री हासिल की हुई है।
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने मुंबई के धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्थित ‘द ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट’ (The Lee Strasberg And Film Institute, Los Angeles, USA) से थिएटर और फिल्मों से जुड़ा कोर्स किया था।
वरुण धवन
डेविड धवन के बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी एक्टिंग और डांस के लिए जाने जाते हैं। अभिनय में अव्वल होने के साथ-साथ एक्टर पढ़ाई में भी काफी अच्छे हैं। उन्होंने इंग्लैंड की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।
सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil kapoor) की बेटी और जानी मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने साउथ ईस्ट एशिया, सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज में कला और थिएटर की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने इकॉनमी और राजनीति की पढाई के लिए ईस्ट लंदन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था।