नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों में घिर गया है। ये गाना कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का है। गाने पर विवाद बढ़ा तो गीतकार रकीब आलम ने गाने के बोल से अपना पल्ला झाड़ लिया है।

रकीब आलम ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के सभी गाने लिखे हैं- जिसमें ‘ऊ अंटावा’ से लेकर ‘श्रीवल्ली’ और ‘चिकरी चिकरी’ गाने भी शामिल हैं।

फूहड़ लिरिक्स और अश्लील पिक्चराइजेशन की वजह से नोरा फतेही पर फिल्माया ये गाना विवादों में है। नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने भी गाने को लेकर मेकर्स को नोटिस भेजा है।

Also Read: ‘बहन से बात नहीं करनी’: सेलिना जेटली के भाई ने ठुकराई मदद, बोले- कानूनी फैसले मेरी पत्नी लेंगी

मगर जब गाने के राइटर से इसके बोल को लेकर बात की गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि ये गाना उन्होंने लिखा ही नहीं है।

एनडीटीवी से बात करते हुए गाने के गीतकार रकीब आलम ने कहा है कि ‘केडी’ का ये गाना डायरेक्टर का वर्जन है। उन्होंने कहा कि मैंने इस गाने को लिखने से मना कर दिया था और हजार बार बोला था कि ये गाना नहीं चलेगा।

रकीब ने आगे कहा कि उन्हें ये भी नहीं पता कि उनका नाम कैसे आया क्योंकि गाना रिलीज होने के बाद उन्हें लगातार कॉल आ रहे हैं और ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा- मैंने ये गाना नहीं लिखा है बल्कि कन्नड़ वर्जन का वर्ड टू वर्ड ट्रांसलेशन किया है क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर मान नहीं रहे थे, उनका कहना था कन्नड़ में जैसा गाना है वैसा ही अनुवाद कर दो। मैंने कर दिया और कहा कि इस तरह का गाना सेंसर से नहीं पास होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि वो देख लेंगे।

रकीब ने ये भी कहा कि निर्देशक को कॉन्ट्रोवर्सी चाहिए थे और उन्होंने अनुवाद किए गाने को वैसा ही फिल्म में डाल दिया और अब नतीजा आपके सामने है।

रकीब ने ये भी कहा कि उन्होंने निर्देशक से कहा कि इस गाने को चेंज करो, मेरा नाम इसमें डाल दिया गया है। रकीब ने कहा कि मैंने रातभर फिर से इसे लिखा है।

नोरा और संजय दत्त को लेकर जब रकीब से सवाल किया गया कि उन्होंने कैसे इस गाने पर परफॉर्म कर दिया तो जवाब में गीतकार ने कहा- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है हो सकता है उन्होंने कन्नड़ गाने में परफॉर्म किया हो।

Also Read: ‘आप प्रोड्यूसर हैं, भगवान नहीं’, फलक नाज़ का खुलासा: रोल देने से पहले मांगी गई कुंडली