बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में अपने दिल का हाल बयां किया है। दरअसल नोरा डांस रिएलिटी शो ‘Jhalak Dikhla Jaa-10’ को जज कर रही थीं, जिसका हाल ही में फिनाले हुआ है। शो में श्रीति झा (Sriti Jha) का डांस परफॉर्मेंस देखकर नोरा को अपना ब्रेकअप याद आ गया और वो भावुक हो गईं। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि उन्हें प्यार में धोखा मिला था, जिसने उन्हें तोड़कर रख दिया था।
दरअसल फिनाले में रुबीना दिलैक, निशांत भट्ट, गुंजन सिन्हा, फैसल शेख, श्रीति झा और गशमीर महाजनी पहुंचे। इस दौरान श्रीति झा ने नोरा के ही ‘बड़ा पछताओगे’ गाने पर परफॉर्म किया। जिसे देख नोरा इमोशनल हो गईं और उनके आंसू छलक गए। पहले नोरा ने श्रीति झा के डांस की तारीफ की। नोरा ने बताया कि जब ये गाना शूट हो रहा था उस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ में भी वैसा ही कुछ चल रहा था।
नोरा ने कहा,”श्रीति और विवेक आपने मेरे गाने पर जो परफॉर्मेंस दी, मैं उससे रिलेट कर पाई। जब मैंने इस गाने को फिल्माया था तो मैं भी ऐसी ही इमोशनल सिचुएशन से गुजर रही थी। उन इमोशन्स को मैं अपनी परफॉर्मेंस में इस्तेमाल कर पाई। डांस के मामले में यह आपका बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं हो था,लेकिन यह इमोशनल था।”
बता दें कि जिस गाने ‘बड़ा पछताओगे’ पर श्रीति झा ने डांस परफॉर्म किया, ये गाना साल 2019 का सुपरहिट गाना रहा था। इसमें नोरा फतेही के साथ विकी कौशल थे। नोरा इस गाने की कहानी में अपने प्रेमी विकी कौशल को धोखा देती हैं और अंत में विकी जहर के सेवन के मर जाते हैं। जिसके बाद नोरा पछताती हैं। इस गाने को याद करते हुए नोरा को अपना ब्रेकअप याद आ गया।
इससे पहले भी नोरा अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में नोरा ने बताया था कि जब उनका ब्रेकअप हुआ था वो डिप्रेशन में चली गई थीं। वो समय उनके लिए काफी कठिन था, जिससे निकलने में उन्हें काफी समय लगा। हालांकि उन्होंने अपने प्रेमी के बारे में कभी कुछ नहीं बताया।
नोरा फतेही कनाडा के मोरक्को की रहने वाली हैं और उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘रोर’ के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं। नोरा फतेही के डांस को लोग बेहद पसंद करते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट डांसर कहा जाता है।