नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में हर एक किरदार खास होने वाला है। रणबीर कपूर, भगवान राम के किरदार में हैं, साई पल्लवी को माता सीता के रूप में दिखाया है, सनी देओल, भगवान हनुमान के किरदार में हैं, वहीं रवि दुबे को लक्ष्मण का रोल मिला है। मगर क्या आप जानते हैं कि ये किरदार पहले महाकाव्य ‘रामायण’ में शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे नितीश शर्मा को मिला था।
जी हां! नितीश ने फिल्म में शत्रुघ्न के किरदार के लिए नहीं, बल्कि लक्ष्मण की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, बाद में लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे को मिला और नितेश को शत्रुघ्न की भूमिका के लिए चुना गया। अब उन्होंने इस पर खुलकर बात की और साथ ही बताया कि रामचरितमानस पढ़ते समय उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला था।
मिड डे को दिए इंटरव्यू में नितीश ने बताया कि ‘रामायण’ से जुड़ने से पहले वह काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने कई ऑडिशन दिए थे और 2023 में एक बड़े प्रोजेक्ट में एक अच्छा रोल भी मिला, लेकिन बाद में उन्हें उस फिल्म से हटा दिया गया और उनकी जगह एक सीनियर कलाकार को कास्ट कर लिया गया।
रामचरितमानस पढ़ते समय ऑफर हुई ‘रामायण’
इस झटके के बाद नितीश ने खुद को संभालने के लिए रामचरितमानस पढ़ना शुरू किया। इसी दौरान वह ‘भरत मिलाप’ वाला प्रसंग पढ़ रहे थे, तभी उन्हें मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग टीम की तरफ से फोन आया। उन्हें बताया गया कि नितेश तिवारी ‘रामायण’ पर एक पायलट तैयार कर रहे हैं और वह लक्ष्मण के किरदार के लिए उनका ऑडिशन लेना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में इस टीवी स्टार ने निभाए 7 किरदार, जबकि रणबीर को मिले सिर्फ 2 रोल
लक्ष्मण के रोल के लिए दिया था ऑडिशन
नितेश इसके बाद मुंबई पहुंचे और उन्होंने ऑडिशन दिया। शुरुआत में उन्हें लक्ष्मण के कुछ ऐसे सीन करने को दिए गए, जिनमें राम का किरदार ज्यादा प्रमुख था। ऑडिशन के दौरान नितेश तिवारी ने उनसे अचानक राम का किरदार निभाने को कहा। नितेश के प्रदर्शन से निर्देशक प्रभावित हुए और उन्होंने उन्हें फिल्म का हिस्सा बनाने का भरोसा दिया।
लक्ष्मण की जगह मिला शत्रुघ्न का किरदार
नितेश ने लक्ष्मण के लिए ऑडिशन जरूर दिया था, लेकिन फिल्म की फाइनल कास्टिंग में यह भूमिका रवि दुबे को मिली। इस बारे में बात करते हुए नितीश ने किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की। उनका कहना था कि इतनी बड़े बजट और बड़े स्तर की फिल्म में कास्टिंग के दौरान कई चीजों को ध्यान में रखा जाता है।
उन्होंने साफ कहा कि उन्हें लक्ष्मण का किरदार नहीं मिलने की कोई शिकायत नहीं है। उनके मुताबिक, फिल्म के हर प्रमुख किरदार के लिए बड़े और जाने-पहचाने कलाकारों को शामिल करने का प्लान था। ऐसे में उन्हें शत्रुघ्न का किरदार मिलना भी उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ की रिलीज डेट में फिर बदलाव, देश और विदेश के लिए तय की गई अलग-अलग तारीख
रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। नितीश ने उनके साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि रणबीर का अपने को-एक्टर्स के साथ व्यवहार उन्हें काफी प्रभावित करता है।
बड़े स्तर पर रिलीज होगी ‘रामायण’
सैकनिलक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ के इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूटर ‘सोनी पिक्चर्स’ की योजना भारत के बाहर विदेशों में 50,000 से अधिक स्क्रीन्स पर फिल्म को रिलीज करने की है। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा विदेशी लॉन्च होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
