बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है। आमिर ने मुंबई स्थित अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों के बीच स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज की। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आमिर की तीसरी शादी को लेकर बयान दिया। इस पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

राणे ने आमिर खान पर निशाना साधते हुए उन्हें “लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर” बताया और कहा कि हिंदू समाज को ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इनके बाद महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट ने सोमवार को आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर विवादित बयान दिया।

शिरसाट ने कहा कि आमिर खान ‘लव जिहाद’ के ब्रांड एंबेसडर हो सकते हैं। संजय शिरसाट ने कहा कि आमिर खान भले ही बड़े फिल्म स्टार हों, लेकिन तीन शादियां करने की वजह से वह लोगों के दिलों पर राज नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें: गौरी स्प्रैट समेत पूरे परिवार के लिए आमिर खान का नया आशियाना, पाली हिल में बन रहा 100 करोड़ का स्काई विला

उन्होंने भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बयान का समर्थन किया। राणे ने कहा था कि जब बड़े सेलिब्रिटी अपनी निजी जिंदगी में ऐसे फैसले लेते हैं, तो हिंदू समाज को इस पर विचार करना चाहिए।

राणे ने सवाल उठाया था कि क्या आमिर खान की हालिया शादी को ‘लव जिहाद’ का उदाहरण माना जाना चाहिए। इस पर संजय शिरसाट ने कहा, “नितेश राणे कुछ हद तक सही हैं। जब लोग आपको एक अभिनेता के तौर पर फॉलो करते हैं, तो वे आपको बड़ा स्टार मानते हैं। अगर वही स्टार एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन शादियां करता है, तो लोग उससे क्या सीखेंगे? वह ‘लव जिहाद’ का ब्रांड एंबेसडर हो सकता है, लेकिन आम लोगों के दिलों में जगह नहीं बना सकता।”

यह भी पढ़ें: ‘पापा से रिलेशनशिप सलाह नहीं लेता’, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बीच बेटे जुनैद का पुराना इंटरव्यू वायरल

बता दें कि आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी प्रोफेशनल हैं। आमिर ने 1986 में रीना दत्ता के साथ पहली शादी की थी। उनकी ये शादी साल 2002 में खत्म हुई। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी और 2021 में दोनों अलग हो गए थे।