प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स के यूट्यूब पॉडकास्ट के नए एपिसोड में नजर आईं। इस दौरान निक जोनस ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि प्रियंका से शादी करने का उनका सबसे पसंदीदा हिस्सा बॉलीवुड की गॉसिप सुनना है। निक ने बताया कि वह फिल्मी दुनिया की ताजा ‘गपशप’ से अपडेट रहने के लिए कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स को गुपचुप तरीके से फॉलो भी करते हैं। साथ प्रियंका ने अपने साल 2009 के उस मैसेज को भी रिवील किया जो उन्होंने पहली बार निक को किए थे।

यह भी पढ़ें- दिल छू जाएगा ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर, सुधा और चंदर की अधूरी मोहब्बत इस दिन OTT पर होगी रिलीज

निक जोनस ने पॉडकास्ट में बात करते हुए अपने फैंस को प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के कुछ फायदों के बारे में बताया। साथ ही निक जोनस ने बॉलीवुड, भारत के डेटिंग कल्चर और यहां की लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि इन आठ सालों में जिस चीज का मैंने सबसे ज्यादा आनंद लिया वो हैं मुझे मिलने वाली बॉलीवुड की सारी गॉसिप।

निक की ये बात सुनते ही प्रियंका ने उन्हें टोकते हुए कहा कि क्या उन्हें उनकी शादी में बस यही सबसे पसंद हैं। इस पर निक ने हंसते हुए जवाब दिया, “मेरी पूरी फीड इसी गॉसिप से भरी रहती है, बॉलीवुड की सारी ‘टी’ वहीं मिलती है।”

निक ने आगे बताया कि कई बार प्रियंका उन्हें ऐसी बातें भी बता देती हैं, जिनकी उन्हें खुद खबर नहीं होती। उन्होंने कहा, “सच तो यह है कि कई बार मुझे नहीं पता होता कि किसका किससे ब्रेकअप हो गया है और तुम ही मुझे इसकी जानकारी देती हो।”

इस पर प्रियंका ने उनके बीच होने वाली एक आम बातचीत का उदाहरण देते हुए कहा, ‘अक्सर ऐसा होता है कि मैं किसी को मैसेज करते हुए कहती हूं, ‘अरे, उन्हें मेरी तरफ से प्यार देना।’ तब निक कहते हैं, ‘नहीं, उनका तो ब्रेकअप हो चुका है।’

इसके बाद प्रियंका ने उन स्क्रीनशॉट्स को भी साझा किया जिनमें उनके वो मैसेज दिखाई दिए जो उन्होंने पहली बार निक जोनस को किए थे। उनके उस चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- ‘वो कोई इंडस्ट्री का बंदा नहीं है’, शहनाज गिल ने पहली बार राघव जुयाल के साथ अपने रिश्ते पर दी सफाई

प्रियंका के मुताबिक, निक को बॉलीवुड के बारे में उनसे ज्यादा इनसाइड स्टोरीज पता होती हैं। इस बातचीत के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस पॉडकास्ट में निक ने माना कि मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन ऐसे कई कपल्स के अकाउंट्स है जिन्हें वो गुपचुप तरीके से फॉलो करते हैं। हालांकि उन्होंने यहां उन कपल्स के नाम बताने से इनकार कर दिया।

यहां प्रियंका और निक दोनों ने कहा कि ‘वो लोग उनके दोस्त हैं, उन्हें जानते हैं तो वो नाम नहीं लेंगे।’ निक ने आगे कहा, “यहां निर्देशकों, लेखकों और कलाकारों के बीच जो दिलचस्प तालमेल और रिश्ते होते हैं, उन्हें जानना मेरे लिए बेहद रोचक रहा है। यह पूरी दुनिया ही ऐसी है, जिससे मुझे अब सचमुच लगाव हो गया है।”