शादी से पहले निक ने वॉलपेपर पर लगा रखी है प्रियंका की फोटो, वायरल हो रही तस्वीर
अपने रिलेशनशिप की शुरूआत से ही निक प्रियंका को लेकर बेहद सीरियस रहे हैं। इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली जब निक जोनास के फोन के वॉलपेपर की तस्वीर सामने आई।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के बाद आए दिन दोनों स्टार्स खबरों में छाए रहते हैं। निक और प्रियंका जहां भी एक साथ पहुंचते हैं, सारा लाइमलाइट चुरा लेते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सुपरस्टार कपल दिसंबर में शादी रचाने जा रहा है। अपने रिलेशनशिप की शुरूआत से ही निक प्रियंका को लेकर बेहद सीरियस रहे हैं। इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली जब निक जोनास के फोन के वॉलपेपर की तस्वीर सामने आई।
हाल ही में ये खबर भी आई थी कि प्रियंका निक डांस रिएलिटी शो ‘डांस प्लस 4’ में भी नजर आ सकते हैं। कुछ समय पहले निक और प्रियंका क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए भारत आए थे। निक जोनस को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि निक अब कुछ ही विजिट के बाद मुंबई को काफी हद तक जानने लगे हैं। निक जोनस और प्रियंका अपनी सगाई के बाद कई बार इवेंट्स पर साथ नजर आए।
View this post on Instagram
His wallpaper The sweetest thing Nick’s photo was yesterday at lakers game @ramascit good eye
कुछ वक्त पहले मुकेश अंबानी की बेटी की सगाई में निक और प्रियंका पहुंचे थे। तीन दिन का यह कार्यक्राम इटली में मनाया गया था जिसमें प्रियंका साड़ी पहन कर इस फंक्शन को अटेंड करती दिखी थीं। वहीं निक जोनस इस पार्टी में इंडोवेस्टर्न ड्रेस पहन कर आए थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर निक-प्रियंका के फैन्स द्वारा उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल की गई थीं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।