प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिली 2.73 करोड़ की कार, निक को बताया पति नंबर वन
Priyanka Chopra And Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोनस ने एक खास तोहफा दिया है। इस गिफ्ट की कीमत करोड़ों में है। इस शानदार गिफ्ट की तस्वीरों को खुद प्रियंका ने शेयर किया है।

Priyanka Chopra New Gift: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेहद खुश हैं। ‘क्वाटिंको’ एक्ट्रेस का कारण एक नहीं बल्कि कई हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तो वहीं उनके पति निक जोनस का म्यूजिक वीडियो भी धमाल मचा रहा है। गाने की अपार सफलता से खुश होकर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को एक खास तोहफा दिया है। प्रियंका चोपड़ा को मिले इस गिफ्ट की कीमत जानकर आप हैरान हो सकते हैं।
दरअसल कई सालों के बाद जोनस बदर्स ने एक बार फिर से Suckers नाम का म्यूजिक वीडियो बनाया है। यह गाना इन दिनों बिलबोर्ड के टॉप 100 में नंबर 1 बना हुआ है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने एक ट्वीट के जरिये दी थी। अब निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका की खुशियों को दोगुना करते हुए और Suckers गाने की सफलता से खुश होकर उन्हें मर्सिडीज बेंज मेबैक गिफ्ट की है। इस गाड़ी की कीमत 2 करोड़ 73 लाख रुपए ( एक्स शो रूम) बताई जाती है।
https://www.instagram.com/p/Bu7YQKkl_Wf/?utm_source=ig_embed
अपनी नई कार की तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल से भी साझा किया है। प्रियंका ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- ‘जब पति नंबर वन जाता है तो पत्नी को मर्सिडीज मिलती है। पेश है नया चोपड़ा जोनस। मैं आपसे प्यार करती हूं और आप बेस्ट हसबैंड हैं।’
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते साल दिसंबर में जोधपुर में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद कपल ने चार रिसेप्शन पार्टी दी थीं। करियर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की हाल ही में शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा प्रियंका ने खुद खुलासा किया है कि वह आनंद शीला की बायोपिक में भी नजर आएंगी।
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)