संबित पात्रा बोले- रिहाना-मियां खलीफा को बचाते-बचाते कांग्रेसी अपनी आबरू बेच दे रहे; सपा नेता से करने लगे ऐसी मांग
संबित पात्रा ने डिबेट के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- रिहाना, मिया खलीफ़ा और ग्रेटा की आबरू को बचाते-बचाते ये कांग्रेसी और कुछ तथाकथित किसान नेता अपनी आबरू बेच दे रहे हैं।

न्यूज 18 इंडिया की एक लाइव डिबेट के दौरान अमिश देवगन के शो में बीजेपी नेता संबित पात्रा भी शामिल हुए। जहां उन्होंने रिहाना, मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग को सपोर्ट करने वालों पर तंज कसा। साथ ही कांग्रेस की भी चुटकी ली।संबित पात्रा कहा- रिहाना, मिया खलीफ़ा और ग्रेटा की आबरू को बचाते-बचाते ये कांग्रेसी और कुछ तथाकथित किसान नेता अपनी आबरू बेच दे रहे हैं।
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आगे कहा, ‘चार दिन से यही डिबेट देख रहा हूं। मुझे तो आश्चर्य लग रहा है। मतलब ये रिहाना, ग्रेटा और मिया खलीफा के आबरू को बचाते बचाते ये कांग्रेसी, तथाकथित कुछ नेता भी हैं जो अपनी ही आबरू बेच दे रहे हैं। बताइए, मतलब रिहाना और मिया खलीफा इनके लिए कितनी बड़ी चीज हो गए? किसी भी कीमत पर उनकी आबरू बचानी है। अरे भाई क्यों? अगर वो हिंदुस्तान के खिलाफ लगे हुए हैं, अपने एजेंट छोड़े हुए हैं हिंदुस्तान में, तो हिंदुस्तान का कानून काम करेगा।’
इसी डिबेट में संबित पात्रा ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की भी चुटकी लेते दिखे। वे अनुराग से कहने लगे कि एक ग्रीन कुर्ता ज़रा बहन रिहाना को तो भिजवा दीजिये। बेचारी इतनी ग़रीब हैं कि दो जोड़ी कपड़े नहीं है उसके पास। संबित ने कहा- ‘मैं बड़े भाई भदौरिया जी से रिक्वेस्ट करूंगा, इनके पास बहुत ग्रीन कुर्ते हैं। पहले तो आज डिबेट छोड़िए, बहन रिहाना को एक ग्रीन कुर्ता भिजवा दीजिए। उनको कुर्तों की आवश्यक्ता है, बेचारी इतनी गरीब हैं। दो जोड़ी कपड़े नहीं हैं उनके पास पहने के लिए। आप भिजवा दीजिए…।’
#आर_पार
रिहाना, मिया खलीफ़ा और ग्रेटा की आबरू को बचाते-बचाते ये काँग्रेसी और कुछ तथाकथित किसान नेता अपनी आबरू बेच दे रहे हैं:संबित पात्रा(बीजेपी)#Rihana #Ganesha @AMISHDEVGAN #FarmersProstests @sambitswaraj pic.twitter.com/zou0aWoquQ— News18 India (@News18India) February 16, 2021
संबित पात्रा के इस वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट करने लगे। गोल्डी नाम के यूजर ने लिखा- दिशा रवि ने किसानों का समर्थन करके गलती कर दी। दंगाइयों का समर्थन करती तो शायद मंत्री, मुख्यमंत्री या क्या पता प्रधानमंत्री ही बन जाती। मितेश कुमार नाम के यूजर ने कहा- एक आदमी (नरेंद्र मोदी) की बुनियाद हिलाने के चक्कर में कांग्रेस और विपक्षी पार्टी इतने निचले स्तर पर गिर सकते हैं कि देश के विरोध में भी जाने को तैयार हैं। देश हित भी न दिखाई दे, ये लोग एक-एक कर के देश और देश कि जनता के सामने एक्सपोज हो रहें हैं। देश कभी भी इनको माफ़ नहीं करेगा।
आशुतोष नाम के यूजर ने लिखा- जितनी भी विपक्षी पार्टियां अपनी जिगर की प्यारी ग्रेटा, मिया खलीफा, रिहाना व दिशा की ढाल बनकर खड़ी हैं, ये जानते हुए भी कि ये देश को जलाने, दंगे भड़काने में शामिल हैं, फिर भी ये सब विपक्षी पार्टियां सत्ता के मोह में धृतराष्ट्र बन गई हैं। फिर चाहे इनको आतंकियों का ही समर्थन क्यों ना करना पड़े।
आजाद नाम के यूजर ने लिखा, ‘क्या मुद्दा भटकाया गया है। किसानों को छोड़कर रिहाना और ग्रेटा को हवा दे रहे हैं। ये चाटुकारिता वाले न्यूज़ चैनल।’ आरके सिंह ने ट्वीट किय़ा, ‘ये अपनी नहीं देश की आबरू बेच रहे हैं- इनकी कोई अपनी आबरू है क्या? ये सब मिया ख़लीफ़ा हैं।’