ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है और इस बार भी एंटरटेनमेंट का डोज उनके लिए कम नहीं होने वाला है। अगस्त के इस दूसरे हफ्ते कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही हैं। इनमें रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर समेत कई जॉनर शामिल हैं।

ऐसे में अगर आप सिनेमाघर जाने के बजाय घर बैठे नई फिल्में और सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए काफी खास रहने वाला है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या नया देखने को मिलने वाला है और किन फिल्मों-सीरीज को आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जब श्रीदेवी ने ठुकरा दी थीं शाहरुख खान की ये तीन बड़ी फिल्में, अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन की मूवी को भी कहा था न

भारत भाग्य विधाता

कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ जून में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में अगर उस समय आप यह मूवी देखने से चूक गए थे, तो अब इसे ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं। मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित ‘भारत भाग्य विधाता’ 14 अगस्त को जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ भी कल यानी 14 अगस्त को ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। होमी अदजानिया की यह मूवी साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने कुणाल का किरदार प्ले किया है, जो दीया (रश्मिका मंदाना) के साथ रिलेशनशिप में होता है। वहीं, कृति ने एली का किरदार निभाया है, जो रश्मिका की दोस्त होती हैं। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

आखिरी सवाल

‘आखिरी सवाल’ में नमाशी चक्रवर्ती ‘विक्की हेगड़े’ का किरदार निभा रहे हैं। विक्की एक टैलेंटेड छात्र है। उसकी RSS पर लिखी गई थीसिस रिजेक्ट हो जाती है, जिसके बाद वह अपने मेंटर प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी को खुले तौर पर चुनौती देता है। इस किरदार को संजय दत्त ने निभाया है। फिल्म में अमित साध, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा श्रीवास्तव भी नजर आएंगे। यह फिल्म भी 14 अगस्त को लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम हो रही है।

द ट्रेटर्स सीजन 2

करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ 13 अगस्त से शुरू हो गया है। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। बता दें कि इसके पहले सीजन को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें ‘ट्रेटर्स’ और ‘इनोसेंट्स’ का गेम देखने को मिलता है। अगर आपने इसका पहला सीजन पसंद किया था, तो इसका दूसरा सीजन भी आपको पसंद आने वाला है।

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान के प्रेम में ये मरे जाते हैं’, कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को घेरा, बोलीं- पीएम को धमकी दे रहे थे