इस वक्त हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्जिया मेलोनी के साथ अपने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें वो दोनों के हैशटैग Melody नाम की इंडियन ब्रांड पारले-जी की टॉफी का पैकेट उन्हें गिफ्ट में दे रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ऐसे में पीछे कैसे रहें।

जहां एक तरफ हर कोई पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए तंज कसा है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आलोचनाओं को ठेंगे पर रखकर इसी तरह देशहित में लगे रहिए सर!” इनकी पोस्ट पर तमाम यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कुछ नेहा को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ पीएम मोदी के वीडियो का मजाक उड़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?’, पीएम नरेंद्र मोदी और मेलोनी के वीडियो पर सेलेब्स ने किया कमेंट

सेलेब्स भी कर रहे रिएक्ट

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम हैंडल पर जब से ये वीडियो पोस्ट हुआ है, कमेंट्स की बारिश हो गई है। श्वेता तिवारी, अदनान सामी, भूमि पेडनेकर समेत कई लोगों ने उनके वीडियो पर रिएक्शन दिया है। श्वेता तिवारी ने तो सवाल किया है कि मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने किया रीक्रिएट

वहीं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मेलोडी टॉफी को लेकर अपना एक क्यूट वीडियो बनाया है। उनका ये वीडियो पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो के बाद आया है। जिसके बाद फैंस इसे पीएम से ही जोड़कर देख रहे हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें…