दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती हटा दिया और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। अब इस पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने रिएक्ट किया है और एक बार फिर अपने पोस्ट के साथ सरकार पर तंज कसा है। नेहा ने लिखा कि छप्पन इंची छाती वाले तानाशाह ने एक बार फिर से अपनी बहादुरी की पोल खोल दी।

नेहा सिंह राठौर ने किया पोस्ट

नेहा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “बीस दिन से भूख हड़ताल पर बैठे आदमी को जबरदस्ती हटाकर तानाशाह ने अपनी बहादुरी दिखा दी। छप्पन इंची छाती वाले तानाशाह ने एक बात फिर से अपनी बहादुरी की पोल खोल दी। सोनम वांगचुक जी को पुलिस ने जंतर-मंतर से जबरन हटा दिया है।”

यह भी पढ़ें: आमिर खान के सोनम वांगचुक को पहचानने से इनकार के बाद वायरल हुआ 2008 का वीडियो, तालियां बजाते नजर आए थे एक्टर

अस्पताल ने जारी किया बयान

सफदरजंग अस्पताल का कहना है कि सोनम वांगचुक लंबे समय तक उपवास और डिहाइड्रेशन की वजह से वे कमजोर हो गए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनके शरीर के पैरामीटर्स को सामान्य करने के लिए लगातार निगरानी और इलाज की जरूरत है।

जंतर-मंतर खाली करने के निर्देश

वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि सोनम वांगचुक को उच्च न्यायालय के आदेशों और विशेषज्ञों की चिकित्सा सलाह के अनुसार उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण हटाया गया था। डीसीपी नई दिल्ली ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे शांतिपूर्वक जल्द से जल्द जगह खाली कर दें।

28 जून से भूख हड़ताल थे सोनम

सोनम वांगचुक नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक के मामलों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे थे। बता दें कि सोनम वांगचुक को साल 2018 में एशिया के प्रतिष्ठित रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ‘यार मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं हूं’; सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर विवेक ओबेरॉय बोले- राजनीतिक चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता