अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ी राहत देते हुए उस पर लगाए गए टैरिफ में भारी कटौती की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले के लिए ट्रंप को धन्यवाद कहा है और कहा है कि इससे आपसी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। पीएम मोदी के इस बयान के बाद राजनीतिक और कारोबारी हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी अब इस मुद्दे को लेकर ट्वीट किया है।
दरअसल पीएम मोदी ने पूरे भारत देश की ओर से डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया। जिसके बाद नेहा सिंह राठौर ने एक्स (X) पर लिखा, “वो भारतीयों को जंजीरों में बांधकर बेइज्जत करता है और आप उसे पूरे देश की तरफ़ से शुक्रिया कहते हैं!लानत है।”
यूजर्स के कमेंट्स
नेहा सिंह राठौर की पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कोई उनका समर्थन कर रहा है तो कई लोग हमेशा की तरह उनका विरोध कर रहे हैं। अंजू यादव नाम की यूजर ने लिखा, “इस शुक्रिया में मैं बिल्कुल शामिल नहीं हूं, वैसे अजीब बात है 56 इंच की छाती बताने वाले साहब रोज झुक जाते हैं, आखिर माजरा क्या है।” भानू नंद नाम के यूजर ने लिखा, “ट्रंप के आगे इतनी लाचार क्यों मोदी जी?” सुधांशु नाम के यूजर ने लिखा, “मुझे शामिल न किया जाए इसमें।।। मैं अंधभक्त नहीं हूं।” वहीं विरेंद्र शर्मा नाम के यूजर ने लिखा, “वो जब टेरिफ लगता है ये तब भी रोते है,वो जब टेरिफ हटाता है ये तब भी रोते है। जिनकी किस्मत मै रोना लिख़ दिया भगवन ने, वो खुशी मै भी रोने का बहाना ढूंढ लेते है।”
यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब हैं सलमान खान? जानें वायरल हो रही तस्वीर का सच
क्या है पूरा मामला?
2 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप ने 2 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दावा किया कि भारत और अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता (Trade Deal) हो गया है। यह ऐलान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद किया। ट्रंप के मुताबिक अमेरिका भारतीय सामान पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
