हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने 50 साल की उम्र में शादी की थी। उन्होंने साल 2008 में दिल्ली स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा के साथ घर बसाया, इससे पहले वो सिंगल मदर थीं और अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के साथ जी रही थीं। आधी से ज्यादा उम्र अकेले काटने के बाद उन्होंने शादी का फैसला क्यों लिया इसके बारे में अब उन्होंने खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने हिंट दिया कि ये कोई लव मैरिज नहीं थी।

Salim Khan Health LIVE Updates

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नीना गुप्ता से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने ये शादी प्यार में की है? इसे उन्होंने एक बहुत ही मुश्किल सवाल बताया। साथ ही कहा कि इसके बारे में वह एक और किताब लिखेंगी। नीना ने कहा, “देखो! ये प्यार व्यार मुझे समझ नहीं आता। मुझे सिर्फ अपने बच्चे से प्यार समझ में आता है और मुझे कोई प्यार समझ में नहीं आता।”

इसके बाद नीना से पूछा गया कि अगर उन्हें प्यार नहीं समझ आता तो उन्होंने शादी क्यों की? इस सवाल पर नीना ने कहा, “जरूरत थी बहुत।” होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने समाज को दिखाने के लिए या फिर अपने बुढ़ापे के लिए शादी की? इस पर अभिनेत्री ने कहा, “अगर हमको इस समाज में रहना है तो हमें इसके कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है, ये मैं अपनी गलतियों से सीखी हूं।”

यह भी पढ़ें: ‘वध 2’ अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बताया हिंदी सिनेमा में क्यों नहीं चलते सीक्वल, ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट को लेकर कही ये बात

नीना गुप्ता ने बताया जब वो कहीं जाती हैं तो उन्हें अजीब ढंग से देखा जाता है, लेकिन ये सब शादी से ठीक हो जाता है। नीना ने कहा, “मैं कहीं जाती हूं तो मुझे अजीब सी दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन शादी कर लो सब ठीक हो जाता है। ये कहना बहुत तकलीफ देता है लेकिन ये सच है।

यह भी पढ़ें: ‘पुरुषों को स्ट्रॉन्ग औरतें पसंद नहीं’- नीना गुप्ता ने कहा 95 परसेंट मर्द चाहते हैं मजबूर महिलाएं

नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ

आपको बता दें कि नीना गुप्ता अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। मशहूर फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता नीना और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं, जो बिना शादी के रिश्ते से 1989 में पैदा हुई थीं। नीना ने उन्हें एक सिंगल मदर के रूप में पाला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…