नीना गुप्ता को लेकर खबरें आ रही थीं कि वो 66 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी अफवाहों पर उन्होंने रिएक्शन दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इन सभी कयासों को खारिज करते हुए साफ किया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं, सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने अपने खास ह्यूमर के अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में नीना गुप्ता ने मजाकिया लहजे में कहा, “बस यही बाकी रह गया था, असली जिंंदगी का ‘बधाई हो’!”
उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा, “कोई बधाई हो नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। सच तो यह है कि मेरी साड़ी का कपड़ा थोड़ा मोटा था, जिसकी वजह से इवेंट में मैं थोड़ी भारी दिख रही थी।”
उन्होंने आगे ये भी कहा, “लेकिन मुझे अपनी उम्र में प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही ये सारी अटकलें अच्छी लगती हैं। इससे लगता है कि हमारा देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है।”
क्यों शुरू हुईं नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी की अफवाहें?
दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब नीना गुप्ता हाल ही में हैदराबाद में हुए अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में नजर आईं। इवेंट में पहुंचने पर उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिए। इसके बाद जैसे ही उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, कुछ यूजर्स ने दावा किया कि अभिनेत्री का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। इसी के बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं।
नीना गुप्ता का विवादों और साहस से भरा अतीत
नीना गुप्ता की जिंदगी हमेशा से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अलग और खुलकर जी गई कहानियों में से एक रही है। वह सिर्फ अपनी शानदार अदाकारी ही नहीं, बल्कि अपने निजी फैसलों के कारण भी अक्सर सुर्खियों में रहीं।
यह भी पढ़ें: ‘उनसे जाकर पूछो’, विवियन रिचर्ड्स संग प्यार पर नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी- जितना साथ था अच्छा था
हमेशा चर्चा में रही नीना गुप्ता की लाइफ
1980 के दशक में उनका रिश्ता वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ काफी चर्चा में रहा। उस दौर में जब भारत में शादी के बाहर रिश्तों को लेकर खुलकर बात करना भी वर्जित माना जाता था, तब नीना गुप्ता ने अपने बच्चे को जन्म देने और उसे अकेले पालने का फैसला किया। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया और समाज की आलोचनाओं के बावजूद सिंगल मदर बनकर उन्हें पाला।
यह भी पढ़ें: ‘पुरुषों को स्ट्रॉन्ग औरतें पसंद नहीं’- नीना गुप्ता ने कहा 95 परसेंट मर्द चाहते हैं मजबूर महिलाएं
कई सालों तक नीना गुप्ता ने अपनी एक्टिंग करियर के साथ-साथ बेटी की परवरिश की जिम्मेदारी भी लगभग अकेले ही निभाई। बाद में इंटरव्यू और अपनी आत्मकथा में उन्होंने बताया कि यह सफर आसान नहीं था और उन्हें निजी और पेशेवर दोनों स्तरों पर काफी संघर्ष करना पड़ा।
आखिरकार उनकी जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने 2008 में दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की। हाल ही में नीना गुप्ता ने शादी को लेकर भी खुलकर बात की थी और बताया था कि समाज में रहने के लिए ये काफी जरूरी था। उन्होंने इसे प्यार नहीं बल्कि एक जरूरत बताया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
