‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिस तरह से फिल्म ने रातों रात दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई, वो कमाल थी। 2 अक्तूबर को फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज हुई जिसके बाद लगा कि ‘हनुमान अंश’ धीमी पड़ सकती है, लेकिन काफी हद तक ऐसा नहीं हुआ। अब पहली बार ऐसा लग रहा है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अजय देवगन की फिल्म ने थोड़ा सा झटका दे दिया है। महीनों बाद ऐसा हुआ है कि नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म ने 1 करोड़ से भी कम की कमाई की है।

फिल्म हनुमान अंश का 62वें दिन कलेक्शन

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 62वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 1578 शोज से 0.80 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 386.56 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 327.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 62वें दिन 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 39.95 करोड़ रुपये हो गई है। इन आंकड़ों के साथ ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 426.51 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: लगातार गिरावट के बावजूद ‘दृश्यम 3’ ने छठे दिन कमाए 364 करोड़

दृश्यम 3 के कारण पड़ा असर

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन पर सीधा असर फिल्म ‘दृश्यम 3’ के कारण देखा जा रहा है। ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ 6 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। ‘दृश्यम 3’ की 2 अक्टूबर को रिलीज के बाद ‘हनुमान अंश’ को स्क्रीन्स के मामले में बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ बारह मन लकड़ी लगेगी’, मौत से पहले नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार पर की थी बात

1 अक्टूबर को फिल्म के करीब 4300 शोज चल रहे थे, लेकिन अगले ही दिन यह संख्या घटकर लगभग 1100 रह गई। वीकेंड के दौरान शोज़ में मामूली बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन माना जा रहा है कि इस बड़े बदलाव से बॉक्स ऑफिस पर जारी शानदार रफ्तार पर असर पड़ा।

सिर्फ 30 स्क्रीन्स पर चल रही थी फिल्म हनुमान अंश

खास बात यह है कि ‘हनुमान अंश’ शुरुआत में महज 300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। कमजोर ओपनिंग के चलते इसके स्क्रीन्स घटकर सिर्फ 30 रह गए थे। हालांकि, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़नी शुरू की, जिसके बाद इसके शोज की संख्या बढ़ाई गई। फिल्म की बढ़ती कमाई और दर्शकों के बीच बढ़ती लोकप्रियता ने इसे मजबूत रन दिलाया, लेकिन ‘दृश्यम 3’ की रिलीज़ के बाद अचानक कम हुए शोज़ ने इसकी इस सुनहरी दौड़ पर असर डाला।