मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोसले की शादी के मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। पारधी जनजाति से जुड़ी मोनालिसा को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में नाबालिग पाया गया है।

प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचते हुए चर्चा में आई मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमनूर नैनार मंदिर में उत्तर प्रदेश के फरमान खान से शादी की थी। मोनालिसा के परिवार ने इस शादी का विरोध किया था। परिवार समेत कई लोगों ने इसे लव जिहाद का मामला भी बताया।

मोनालिसा के पिता ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) में शिकायत की थी, उस शिकायत के बाद आयोग की जांच में मेमोनालिसा की उम्र को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। NCST के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या की पहल पर ये मामला उजागर हुआ और एफआईआर दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: हिंदी में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बनी ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह ने रचा नया इतिहास

मध्य प्रदेश के अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार उसकी जन्म तिथि 30 दिसंबर 2009 बताई गई, जिससे शादी के समय करीब 16 साल होती है। इसके बाद फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आयोग ने मध्य प्रदेश और केरल के पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है और शादी रजिस्ट्रेशन से जुड़े अधिकारियों को भी तलब किया है। वहीं, मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे के साथ आयोग में याचिका देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को जबरन अंतरधार्मिक विवाह के लिए मजबूर किया गया।

मध्य प्रदेश के विधायक ने दिया मोनालिसा की उम्र का सबूत

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजकुमार मेव ने कहा कि मोनालिसा की शादी को आयोग ने लव जिहाद माना है। क्योंकि मोनालिसा की उम्र कम थी और उसके मां बाप शुरू से ही कह रहे हैं कि बेटी की उम्र कम है और उसे जाल में फंसा के शादी की गई है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा के जन्म के दस्तावेज भी पेश किए और उन्हें इस बात का प्रमाण बताया कि मोनालिसा नाबालिग है और उसके साथ लव जिहाद हुआ है।

यह भी पढ़ें: सनोज मिश्रा पर मोनालिसा के लगाए छेड़छाड़ के आरोपों को एक्टर ने नकारा, कहा- सेट पर सब सामान्य था

उषा ठाकुर ने कहा- बच्चियों को फंसाया जा रहा है

पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने इस मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये साजिश का बड़ा मामला है। इसके पीछे एक बड़ी फंडिंग हुई है। उनका कहना है कि छोटी बच्चियों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने ‘द केरल फाइल’ फिल्म का भी उदाहरण दिया।

सनोज मिश्रा बोले- सत्य की जीत हुई

बता दें कि सनोज मिश्रा के कारण ही मोनालिसा को एक्टिंग का मौका मिला था। उन्होंने ही मोनालिसा को ‘द मणिपुर डायरी’ में काम करने का मौका दिया था। जिस दिन फरमान से मोनालिसा ने शादी की तभी सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बता दिया था। हालांकि कुछ दिन बाद मोनालिसा ने उनपर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था, जबकि सनोज का कहना था कि वो उसे बेटी की तरह मानते हैं।

अब मोनालिसा की उम्र का खुलासा होने के बाद सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और कहा कि आखिरकार सच की जीत हुई। सनोज ने कहा, “मुझ पर छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगवाए गए, मोनालिसा से उसके अपने मां-बाप को शराबी और अय्याश कहलवाया गया। यह सब एक बड़ी साजिश का हिस्सा था ताकि मेरी आवाज को दबाया जा सके।” सनोज पर मोनालिसा ने क्या आरोप लगाए थे, इसके बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…