नवरात्रि का मौका है, दशहरे का इंतजार किया जा रहा है, ऐसे में कोई तो फिल्म होनी चाहिए जो त्योहार के उत्साह को और बढ़ाए। ऐसा ही कुछ यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ के मेकर्स ने भी सोचा होगा। तभी तो इस सुपरनेचुरल कॉमेडी फिल्म में धार्मिक तड़का लगाया गया है।
भगवान राम, रावण, मंदोदरी और मेरठ के इतिहास पर आधारित इस मॉडर्न कहानी के बीच में है मोहिनी (यामी गौतम)। सुंदर, सुशील और शांत मोहिनी की शादी अवस्थी परिवार के राजा अवस्थी (आदिनाथ कोठारे) से हुई है। राजा का छोटा भाई बंटू (अनुराग ठाकुर) भाभी को डायन मानता है। इसके बात को साबित करने के लिए उसने की सबूत भी इकट्ठे किए हुए हैं, जो वो पूरे परिवार को दिखाता है।
लेकिन एक बार जो बंटू समेत पूरा अवस्थी परिवार नहीं जानता, वो यह है कि खोट भाभी में नहीं बल्कि भैया में हैं। मोहिनी को राजा कैसे मिला, वो असल में कौन है और राजा का रावण से क्या कनेक्शन है, ये सब फिल्म ‘नई नवेली’ में एक्सप्लोर किया जाता है। आपको भगवान राम से जोड़कर एक ऐसी कहानी परोसी जाती है, जो काफी एंटरटेनिंग हो सकती थी।
बचकानी है नई नवेली
फिल्म की शुरुआत काफी मजेदार है। इसमें बंटू बने अनुराग ठाकुर ने कमाल करके दिखाया है। भाभी को डायन साबित करने में उन्होंने अपनी पूरी जान लगा दी। इसके बाद आपको मेरठ में रहने वाले अवस्थी परिवार के रावण और उसके घर से परिचित करवाया जाता है। पहले हाफ में हंसी के ठहाके लगाने के बाद जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, चीजों बचकानी होने लगती हैं।
यहां रावण का पाप, रावण की बारात में नाचे राक्षस (जो अब जोम्बी जैसे दिखते हैं), साक्षात भगवान राम और और भी चीजें आने लगती हैं। भाभी के डायन होने की बाद से शुरू हुई ये फिल्म आपको पौराणिक कथाओं की दुनिया में लेकर जाती है और फिर आज के वक्त में वापस लाती है। लेकिन एंटरटेन करने में सफल नहीं होती।
और पढ़ें: Prahaar Review: कसाब को सजा-फैमिली ड्रामा, ‘प्रहार’ में छाए राजकुमार राव, मिस करना होगा गलती
परफॉरमेंस
यामी गौतम ने ‘नई नवेली’ में अच्छा काम किया है। ज्यादातर फिल्म को वो अपने कंधों पर चलाती हैं। भगवान राम की भक्त और बुराई से लड़ने वाली मोहिनी के किरदार में वो सही हैं। उनके साथ जोड़ी जमी है आदिनाथ कोठारे की, जिन्होंने अपने किरदार के साथ न्याय किया। बंटू के रोल में अनुराग ठाकुर फिल्म के सबसे मजेदार कलाकार हैं। उनकी परफॉरमेंस बेहतरीन थी।
इसके अलावा सोनल झा, सुनीता राजवार, मिता वशिष्ठ, प्रतीक प्रचोरी, सुनील सिन्हा, सुष्मिता मुखर्जी समेत अन्य एक्टर्स का काम भी अपनी जगह ठीक है।
और पढ़ें: एक साल सूरज की चाल पर नजर, फिर इमरान खान ने डिजाइन किया अपना घर, देखें तस्वीरें
डायरेक्टर बालाजी मोहन ने ‘नई नवेली’ से अपना हिंदी फिल्म डेब्यू किया है। हालांकि वो इसमें पूरी तरह कामयाब नहीं हुए। फिल्म की कहानी शुरुआत में अच्छी लगती है, मगर आगे बढ़कर बिखर जाती है और अंत में आते-आते उसमें कोई सेंस नहीं रहता। इसके अलावा कई ऐसे भी पल आते हैं जब आप सोच रहे होते हैं कि भई ये क्या है, इसको अब खत्म कर दो, लेकिन वो खत्म भी नहीं होती।
‘नई नवेली’ के गाने बहुत खास नहीं हैं। हालांकि इसका बैकग्राउंड स्कोर ठीक है। इसकी सिनेमैटोग्राफी में भी कोई दम नहीं है, मगर एडिटिंग ठीक है। कुल-मिलाकर ‘नई नवेली’ आपको कुछ नया ऑफर नहीं करती।
