अक्टूबर महीने में आने वाले नवरात्रों की धूम कमाल की रहती है। देशभर में इन 9 दिनों के अंदर तमाम गरबा नाइट्स और डांडिया प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। जिनमें बॉलीवुड थीम्ड गरबा सॉन्ग्स सुनने मिलते हैं। बॉलीवुड में हर मौके के लिए शानदार गाने हैं। मौका चाहे जो हो, बॉलीवुड का कोई ना कोई गाना सिचुएशन पर फिट बैठ ही जाएगा।

अब आप इन 8 गानों की ही बात कर लीजिए, ये बहुत अच्छी तरह से नवरात्रों के लिए शानदार माने जाते हैं। इनमें कुछ फिल्मों के गाने हैं तो कुछ सिंगर्स के एल्बम सॉन्ग हैं। बिना किसी देरी के आपको नवरात्रि स्पेशल प्लेलिस्ट बता देते हैं।

सानेडो

‘सानेडो’ एक लोकप्रिय गुजराती लोकगीत है, जिसे बाद में बॉलीवुड फिल्म मेड इन चाइना में नए रूप के साथ शामिल किया गया। साथ ही ये एक बेहद लोकप्रिय गुजराती लोक संगीत और डांस फॉर्म भी है, जिसकी शुरुआत पारंपरिक ‘भवई’ लोक नाटक से हुई है। ‘लाल लाल सनेडो’ जैसे एलबम के जरिए घर-घर में ये लोकप्रिय बना। यह आज भी नवरात्रि के दौरान खास तौर पर गाया और बजाया जाता है।

ढोली तारों ढोल बाजे

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का आइकॉनिक डांडिया सॉन्ग ‘ढोली तारों ढोल’ बाजे आज भी लोगों के काफी पसंद है। इन दिनों में इस गाने पर काफी जोर शोर से डांस किया जाता है। फिल्म में ये गाना ऐश्वर्या राय और सलमान खान पर फिल्माया गया था। जो आज भी हर गरबा फेस्टिवल की जान है।

यह भी पढ़ें- 80s के इन 2 गानों से रेखा की बदली थी पहचान, आशा की आवाज, शहरयार के बोल ने किया था कमाल

ढोलिड़ा

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिल्म ‘लवयात्री’ का गाना ‘ढोलिड़ा’ आता है। नेहा कक्कड़, पलक और उदित नारायण ने इस गाने को गाया है। नवरात्रि के मौके पर ये गाना काफी वायरल रहता है और लोगों को नाचने गाने पर मजबूर कर देता है।

चोगाड़ा तारा

इसी फिल्म का एक और गाना जो गरबा और डांडिया के लिए काफी पसंद किया जाता है। गाने का नाम है ‘चोगाड़ा तारा’। इस गाने को दर्शन रावल और अनीस कौर ने गाया है। इसके बोल दर्शन रावल और शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। फिल्म में ये गाना आयुष शर्मा और वारिना हुसैन पर फिल्माया गया था।

उड़ी उड़ी जाए

साल 2017 की शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ का गाना ‘उड़ी उड़ी जाए’ भी नवरात्रि में काफी सुनने मिलता है। लोगों को इस गाने पर नाचते-गाते देखा जाता है। फिल्म में ये गाना शाहरुख और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पर फिल्माया गया था। इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे और सुखविंदर सिंह, भूमि त्रिवेदी और करसन सागथिया ने आवाज दी थी।

घूमर

फिल्म ‘पद्मावत’ का शानदार गाना ‘घूमर’ भी नवरात्रि में सुना जाता है, पसंद किया जाता है। ये राजस्थान के लोकप्रिय डांस फॉर्म घूमर को दिखाता है। फिल्म के गाने में दीपिका पादुकोण घूमर करती नजर आईं थीं। इस गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है।

यह भी पढ़ें- फिर बदली रामायण की रिलीज डेट, विदेश में दीवाली से 3 दिन पहले होगी रिलीज, भारत में कब?

शुभारंभ

फिल्म ‘काइ पो छे’ का गाना ‘शुभारंभ’ नवरात्रि में हर गरबा फेस्टिवल की जान बन जाता है। इस गाने पर लोग नवरात्रि की पारंपरिक पोशाक पहनकर डांडिया करते और गरबा खेलते नजर आते हैं। सालों पुराना गाना है लेकिन समय के साथ बाद में वायरल हुआ। देखते ही देखते सिलसिला कुछ ये हुआ कि अब हर साल नवरात्रि पर इस गाने के बिना नवरात्रि फेस्टिवल अधूरा सा लगता है।