सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी जो 23 नवंबर, 2025 में को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, वह अचानक टूट गई थी। इसके बाद खबरें आईं कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया। फिर कुछ दिनों बाद 7 दिसंबर, 2025 को क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए आधिकारिक पुष्टि की कि शादी अब नहीं होने वाली है।

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने के बाद कई तरह के कारण सुनने को मिले। सिंगर-कंपोजर पर आरोप लगे कि उन्होंने स्मृति को धोखा दिया, लेकिन क्रिकेटर की तरफ से इस धोखा देने वाली बात को लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। अब एक्टर नंदीश संधू जो उस समय होने वाली शादी में गए थे, उन्होंने बताया है कि वहां क्या हुआ था।

यह भी पढ़ें: वीर दास ने कंगना रनौत को बताया अपने दौर की इकलौती एक्ट्रेस, कभी हुआ था विवाद

क्या बोले नंदीश संधू?

मिस मालिनी से बात करते हुए नंदीश ने पलाश पर लगे बेवफाई के आरोपों पर कमेंट करने से मना कर दिया और कहा, “अभी इस बारे में कुछ न कहना ही बेहतर है। पलाश को अपना पक्ष रखने दीजिए।” उन्होंने यह भी दावा किया कि पलाश से किसी ने भी संपर्क करके उनका पक्ष नहीं सुना।

सांगली में जो हुआ उस घटना को याद करते हुए अभिनेता ने कहा, “मैं शादी में गया था, लेकिन वह नहीं हुई। फिर मुझे पता चला है कि यह अभी नहीं हो रही है।” नंदीश ने यह भी बताया कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी स्थगित की गई थी। एक्टर ने कहा, “यह टाल दी गई है क्योंकि जो खबर में आया था, वही बात थी। आप लोगों को बताया गया… सबको बताया गया कि स्मृति के पापा की तबीयत ठीक नहीं थी, वह हॉस्पिटल में थे और इसलिए सब कुछ टाल दिया गया।”

लास्ट में नंदीश ने कहा, “बाद में मुझे न्यूज और मीडिया से पता चला कि ऐसा छपा है और ऐसा हो रहा है और मुझे इसका बुरा लगा।” फिर अभिनेता नंदीश ने दोनों के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, “कारण चाहे जो भी रहा हो, शादी नहीं हो पाई। आप जानते हैं, मैंने उनका प्यार देखा है। मैंने पिछले पांच-छह सालों में उनके प्यार की दीवानगी देखी है। वे बहुत ही प्यारे और अच्छे कपल थे।”

यह भी पढ़ें: अमिताभ, सलमान और ऐश्वर्या राय के बाद अब विवेक ओबेरॉय पर्सनालिटी राइट्स के लिए पहुंचे कोर्ट, जानें क्या है यह अधिकार