अभिनेता नाना पाटेकर का 75वें वर्ष में हार्ट अटैक से निधन हो गया। गोवा में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। जब उनका निधन हुआ तो उनकी पत्नी नीलकांती पाटेकर और बेटा मल्हार पुणे में थे। वहां से वे नाना का पार्थिव शरीर लाने के लिए गोवा गए। गुरुवार (8 अक्टूबर) को देर रात डोणजे स्थित ‘नाना की वाड़ी’ फार्महाउस पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। नाना के निधन के बाद बेटे मल्हार ने अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं।

अब नाना की पत्नी नीलकांती पाटेकर ने उनके निधन के बाद पहली बार पोस्ट की है। नाना के पार्थिव शरीर को नीलकांती ने कंधा दिया था। उसके बाद उनका अपने पार्थिव शरीर की ओर एकटक देखते हुए वीडियो वायरल हुए थे। नाना के निधन के बाद नीलकांती पाटेकर ने कुछ भी नहीं कहा था, मीडिया से भी मल्हार ने ही बात की थी।

वायरल हुआ पोस्ट

अब नीलकांती पाटेकर ने सिर्फ तीन शब्दों की पोस्ट शेयर की है। नीलकांती पाटेकर की नाना पाटेकर के निधन के बाद पहली पोस्टनीलकांती पाटेकर ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “एक ही शब्द निःशब्द।” उनकी ये तीन शब्दों की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। नीलकांती पाटेकर की इस पोस्ट पर नेटिज़न्स ने कमेंट करके उन्हें ढांढस बंधाया है।

नाना पाटेकर ने कुर्ते-गमछे और 1BHK में गुजारी पूरी जिंदगी, कितनी संपत्ति के मालिक- नेटवर्थ से ज्यादा सादगी की चर्चा क्यों?

दरअसल, नाना पाटेकर और नीलकांती पाटेकर ने 1978 में शादी की थी, यह प्रेम विवाह था। नीलकांती बैंक में अधिकारी थीं और उन्हें नाटक का शौक था। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। वे प्यार में पड़ गए और फिर उन्होंने शादी कर ली। नाना और नीलकांती की शादी महज 750 रुपये में हुई थी।

शादी के बाद नाना को करियर बनाने के लिए पत्नी ने ही सहारा दिया था। खुद नाना ने इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि पत्नी के बहुत उपकार हैं, उन्हीं की वजह से इस क्षेत्र में करियर बना पाया। शादी के कुछ साल बाद नाना और नीलकांती काफी समय तक अलग रहे, फिर वे फिर से एक साथ रहने लगे। इस जोड़े का एक बेटा मल्हार पाटेकर है।

नाना पाटेकर का वो सुपरहिट गाना जिसने दोस्ती को अमर कर दिया! 33 साल बाद भी इसके बिना यारों की महफिल है अधूरी

बॉलीवुड में दोस्ती पर हजारों गाने बने हैं जिसे सुने बिना यारों की महफिल अधूरी मानी जाती है, मगर 1933 में एक ऐसा गाना बना जो 33 सालों के बाद भी लोगों की जुबान पर रहता है। यह गाना आज भी दोस्तों की महफिल का शान है। हम बात हैं फिल्म तिरंगा के गाने पीले पीले ओ मोरे राजा, पीले पीले ओ मोरे जानी की… यह गाना नाना पाटेकर और राजकुमार पर फिल्माया गया था जिसे लोग असल में यारी का एंथम सॉन्ग बताते हैं। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…