1999 में आई फिल्म ‘कोहराम’ के बाद अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर ने कभी साथ में काम नहीं किया, जिसके लिए नाना ने खेद भी जताया था। ये दोनों कलाकार एक-दूसरे की बेहद इज्जत किया करते थे। नाना पाटेकर काफी सरल और साधारण जीवन जीने वाले कलाकार थे, जो अब इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने एक बार अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति 16 शो में एक दिलचस्प बात शेयर की थी।
आज नाना पाटेकर की मौत के बाद उनका अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत का ये शानदार वीडियो वायरल हो रहा है। अमिताभ हैरानी से पूछते हैं कि वह कैसे अपने जीवन को आज भी सरल बनाकर रखते हैं। इस बात के जवाब को सुनने के बाद बिग बी भी खामोश हो गए थे।
यह भी पढ़ें- ‘सोच रही हूं…’, नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता का पहला रिएक्शन
अमिताभ ने किया था नाना से सवाल
जब नाना ने बताया कि आज भी वह जहां रहते हैं वहां कोई एसी (AC) नहीं है, कोई लग्जरी नहीं है लेकिन सुकून भर-भरकर है। अमिताभ बच्चन नाना पाटेकर से पूछते हैं, ‘इतनी ख्याति मिलने के बाद वह सब कुछ छोड़कर गांव क्यों चले गए।’
नाना का जवाब सुनकर बिग बी हुए हैरान
इसके जवाब ने नाना ने कहा ‘मैं इंडस्ट्री का नहीं हूं, मैं यहां आता हूं, काम करता हूं, वापस चला जाता हूं। मैं यहां कभी किसी पार्टी में नहीं गया। मुझे वहां वो रास नहीं आता है। मैं गांवखेड़े का हूं और हमेशा वहीं का रहूंगा। वहीं मुझे लगता है।’
अमिताभ ये सुनकर हैरानी से कहते हैं कि उन्हें काफी आश्चर्य होता है और साथ में काफी गर्व भी होता है। ‘आप चीजें उठा रहे हैं, काम कर रहे हैं वहां।’
नाना पाटेकर ने बिग बी को बताया गांव का सुकून क्या है
इसके जवाब में नाना पाटेकर कहते हैं, ‘जितना हमने चाहा उससे कई ज्यादा मिल गया अमित जी। बहुत जरूरत से ज्यादा मिल गया। जरूरतें सीमित हो तो बहुत आसान हो जाता है। वहां एसी(AC) नहीं है। वहां बड़ा मजा आता है। यहां जैसी दीवारें होती हैं ना घर में, हमारे यहां पर पहाड़ हैं। हर तरफ पहाड़ और बीच में हम रहते हैं। इतनी आसान जिंदगी हैं।’ नाना की ये बातें सुनकर अमिताभ बच्चन भी गर्व से खुश हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ बारह मन लकड़ी लगेगी’, मौत से पहले नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार पर की थी बात
चकाचौंध से दूर इस फार्महाउस में रहना था पसंद
नाना पाटेकर ज्यादातर पुणे के पास खड़कवासला में मौजूद अपने 27 एकड़ में फैले फार्महाउस में रहते थे। वहां वह खेती-किसानी किया करते थे और गांव का सादा जीवन जिया करते थे।
एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान फार्महाउस पर उनका काफी समय जानवरों और खेती के बीच बीता। वहां उनके पास पांच कुत्ते, 12 गाय और दो बैल थे। जानवरों और खेती से घिरे इस माहौल में बिताया गया वक्त उनके लिए किसी छुट्टी से कम नहीं, बल्कि बेहद सुकून और खुशी देने वाला अनुभव था।
पुणे फार्महाउस में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
इसी फार्महाउस में एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसके लिए तैयारी होनी शुरू हो चुकी हैं। उनका आज सुबह निधन हो गया। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
