Nana Patekar Son Malhar Patekar Break Silence on Tanushree Dutta comments: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने उनके बारे में विवादित बयान देते हुए ‘एक दुष्ट शख्स का निधन’ कहा था। इस पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, “जिस केस के बारे में लोग आज भी बात कर रहे हैं, उसे न्याय व्यवस्था ने पहले ही खारिज कर दिया है।” इसके साथ ही ‘खामोशी’ फिल्म से लेकर कश्मीर में स्कूल और किसानों की मदद तक नाना के सामाजिक कार्यों की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प भी उन्होंने जताया।

मल्हार पाटेकर‘ हिंदुस्तान टाइम्स’ से बात करते हुए मल्हार ने कहा, “बिना किसी का नाम लिए मैं यही कहना चाहता हूं कि लोग बेवजह जिस केस को आगे ला रहे हैं, वो पहले ही खत्म हो चुका है। न्याय व्यवस्था ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है, केस खत्म हो चुका है। फिर भी लोग उसके बारे में बात कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मैं कुछ नहीं कहूंगा, जो सच है वही रहेगा, भगवान उनका भला करे, बस यही मुझे उनसे कहना है।”

नाना पाटेकर कम फिल्में क्यों कर रहे थे, मल्हार ने बताई वजह

नाना पाटेकर ने पिछले डेढ़ दशक में एक्टिंग कम कर दी थी, इसके पीछे की वजह बताते हुए मल्हार ने कहा, “वो एक ही तरह की फिल्में नहीं करना चाहते थे क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वो बार-बार वही कर रहे हैं। इसलिए वो अपनी कहानियों पर काम करना चाहते थे। एक अभिनेता के तौर पर खुद में सुधार करना और आगे बढ़ना, इस पर उनका विश्वास था और यही उनके दिमाग में था। मुझे याद है उन्होंने मुझसे कहा था कि, ‘काम हमेशा एक जैसा नहीं होना चाहिए’।”

‘रामायण’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, रावण का रौद्र रूप और VFX का कमाल, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाल, अगले महीने रिलीज होगी फिल्म

मल्हार ने आगे कहा, “उन्होंने ‘खामोशी’ फिल्म की, क्योंकि भारी-भरकम डायलॉग न होने पर भी नाना बेहतरीन काम कर सकते हैं, ये उन्हें दिखाना था। हाल के दिनों में समाजसेवा से उन्हें शांति और आनंद मिल रहा था। कश्मीर में स्कूल शुरू करने के लिए वो काम कर रहे थे और किसानों के लिए मेहनत कर रहे थे और अब वही मेरा भी मुख्य कर्तव्य है।”

तनुश्री दत्ता के आरोप

अभिनेत्री, मॉडल और पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स रही तनुश्री दत्ता ने 2009 में ‘हॉर्न ओके प्लीज’ फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाया था। उनके इन आरोपों के कारण भारत में ‘मीटू’ (MeToo) आंदोलन शुरू हुआ था। हालांकि नाना पाटेकर ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। पाटेकर के खिलाफ 2018 में FIR दर्ज की गई थी और सबूतों के अभाव में 2019 में यह केस बंद कर दिया गया था। नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘एक दुष्ट व्यक्ति का निधन’ लिखा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई, लेकिन वह अपने बयान पर कायम रहीं। नाना के निधन के बाद ‘वाडी’ पहुंचे मराठी एक्टर, बेटे मल्हार और पत्नी नीलाकांति पाटेकर से की मुलाकात, शेयर की एक मार्मिक बात