नाना पाटेकर एक ऐसे अभिनेता थे जिनकी सादगी की चर्चा अक्सर होती रहती है। जहां एक तरफ बाकी सितारे करोड़ों के बंगलों या लग्जरी फ्लैट में रहते हैं वहीं नाना ने अपनी पूरी जिंदगी 1BHK फ्लैट में गुजार दी। अभिनेता के निधन के बाद एक बार उनकी सादगी की हर तरफ चर्चा बनी हुई है और साथ ही लोग उनकी संपत्ति के बारे में जानना चाह रहे हैं।

दरअसल, नाना पाटेकर अक्सर सफेद कुर्ता, गमछा और चप्पल में नजर आते थे, जबकि वे करोड़ों के मालिक थे। फिर भी उनकी वे फकीर की तरह जिंदगी बिताते थे। वे मुंबई के अंधेरी में 750 स्क्वायर फीट के 1BHK फ्लैट में रहते थे। इस फ्लैट को उन्होंने कई सालों पहले लगभग 1.1 लाख में खरीदा था। इसके अलावा वे अपने पुणे के खड़कवासला 27 एकड़ के फार्महाउस में खुद ही ट्रैक्टर चलाकर गेहूं और धान की खेती करते थे और उसकी कमाई मजदूरों में बांट देते थे।

नाना पाटेकर का वो सुपरहिट गाना जिसने दोस्ती को अमर कर दिया! 33 साल बाद भी इसके बिना यारों की महफिल है अधूरी

नाना को आखिरी बार 4 अक्टूबर को गोवा के इवेंट में उसी सफेद कुर्ते और गमछे में देखा गया था। केबीसी में अभिनेता अमिताभ बच्चन से उन्होंने कहा था कि वे गांव वाले आदमी हैं, उन्हें पार्टी करना पसंद नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास महिंद्रा जीप और स्कॉर्पियो जैसी सिंपल गाड़ियां ही थीं जैसे उन्हें लग्जरी गाड़ी पसंद ही ना हो।

नाना पाटेकर की नेटवर्थ को लेकर मीडिया में क्या जानकारी है?

मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग किए गए हैं। Economic Times के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 50 से 80 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। इसके अलावा टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट में GQ और द फाइनेंशियल एक्सप्रेस के हवाले से उनकी नेटवर्थ 80 करोड़ रुपये बताई गई है। NDTV Profit और Jagran Josh की रिपोर्ट में भी यही आंकड़ा 55 से 80 करोड़ डॉलर यानी 7 से 10 मिलियन डॉलर के आसपास बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरी कुछ सालों में नाना एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेते थे।

1BHK से 27 एकड़ के फार्महाउस तक कहां-कहां थी प्रॉपर्टी?

नाना पाटेकर का लाइफस्टाइल उनकी नेटवर्थ से बिल्कुल उलट था, मुंबई के अंधेरी में उनका 750 स्क्वायर फीट का 1BHK फ्लैट था, जिसे उन्होंने दशकों पहले महज 1.1 लाख रुपये में खरीदा था। आज इसकी कीमत करीब 3 करोड़ के आस-पास बताई जाती है। वो अपनी मां के साथ इसी घर में रहते थे।

इसके अलावा Financial Express के अनुसार, पुणे के खड़कवासला में उनका 27 एकड़ का बड़ा फार्महाउस है। जिसमें टेराकोटा फ्लोर और लकड़ी का इंटीरियर है। गोवा में भी उनका एक घर है जहां उन्होंने आखिरी सांस ली और रायगढ़ के मुरुड में भी उनकी पुश्तैनी प्रॉपर्टी है।

सादगी ही थी पहचान

करोड़ों की संपत्ति के बावजूद नाना ने कभी दिखावा नहीं किया था। 2015 में उन्होंने मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर Naam Foundation शुरू किया था। MCA रिकॉर्ड्स के मुताबिक ये फाउंडेशन 2 जनवरी 2021 को Section 8 कंपनी के तौर पर रजिस्टर हुआ, जिसकी ऑथराइज्ड कैपिटल 1 लाख रुपये है। इस फाउंडेशन के जरिए उन्होंने सूखे से जूझ रहे हजारों किसानों की मदद की।

कार खरीदने के पैसे किसानों को दिए

एक किस्सा तो खूब वायरल है कि उन्होंने डेढ़ करोड़ की कार खरीदने से मना कर दिया था और कहा था कि इतने पैसों से वो किसानों के परिवारों को 15-15 हजार के चेक दे सकते हैं। यही वजह है कि 80 करोड़ का एम्पायर होने के बावजूद वो हमेशा एक आम आदमी की तरह जिए।

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर का वो सुपरहिट गाना जिसने दोस्ती को अमर कर दिया! 33 साल बाद भी इसके बिना यारों की महफिल है अधूरी

बॉलीवुड में दोस्ती पर हजारों गाने बने हैं जिसे सुने बिना यारों की महफिल अधूरी मानी जाती है, मगर 1933 में एक ऐसा गाना बना जो 33 सालों के बाद भी लोगों की जुबान पर रहता है। यह गाना आज भी दोस्तों की महफिल का शान है। हम बात हैं फिल्म तिरंगा के गाने पीले पीले ओ मोरे राजा, पीले पीले ओ मोरे जानी की… यह गाना नाना पाटेकर और राजकुमार पर फिल्माया गया था जिसे लोग असल में यारी का एंथम सॉन्ग बताते हैं। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…