हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका 8 अक्टूबर को निधन हो गया। नाना पाटेकर ने दशकों लंबे अपने फिल्मी करियर में काफी बढ़िया पिक्चरों में काम किया। इनमें से एक के सेट पर उन्हें गंभीर चोट भी लगी थी।

जब नाना के पेट में घुसा चाकू

ये बात 1988 में आई फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ की शूटिंग के दौरान की है। इस फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर के पेट में चाकू घुस गया था। अगर आपने फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ देखी है तो आपको इसका क्लाइमैक्स सीन याद होगा। पिक्चर का किरदार कृष्णा (शफीक सैयद), नाना पाटेकर के किरदार को चाकू मारता है। इस सीन के दौरान नाना पाटेकर के पेट में सच में चाकू घुस गया था।

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में खुद इस किस्से का जिक्र किया था। एक्टर ने बताया था कि उस सीन के लिए उनके पेट के आसपास टायर बांधा गया था। चाइल्ड आर्टिस्ट को उसी जगह पर चाकू मारना था। लेकिन जब आर्टिस्ट ने चाकू मारा तो वो चाकू टायर के आरपार होकर उनके पेट में जा लगा था।

और पढ़ें: Nana Patekar Wife: नाना पाटेकर को थिएटर में हुआ था प्यार, 35 सालों से पत्नी से रह रहे थे अलग, कभी नहीं लिया तलाक

एक्टर ने नहीं रोका सीन

चाकू लगते ही नाना पाटेकर के पेट से खून बहने लगा था। मगर उन्होंने सीन जारी रखा। सेट पर लोगों को लगता रहा कि वो एक्टिंग कर रहे हैं। उनकी तारीफ होने लगी। कहा जाने लगा कि नाना कमाल की एक्टिंग कर रहे हैं। हालांकि बाद में सबको समझ आया कि नाना पाटेकर को सच में चाकू लग गया है। इसके बाद उनका इलाज किया गया था।

परिंदा के सेट पर जले थे नाना पाटेकर

‘सलाम बॉम्बे’ के अलावा नाना पाटेकर के साथ फिल्म ‘परिंदा’ के सेट पर भी हादसा हुआ था। ‘परिंदा’ के क्लाइमैक्स शूट के दौरान वह सच में जल गए थे। नाना आग में ऐसे फंसे कि उनकी दाढ़ी, पलकें और स्किन तक जल गई थी। इस खतरनाक हादसे की वजह से नाना पाटेकर एक साल तक काम नहीं कर पाए थे।

‘परिंदा’ में नाना पाटेकर ने अन्ना का रोल प्ले किया था। उनकी परफॉरमेंस को आज भी याद किया जाता है। फिल्म के दमदार क्लाइमैक्स सीन में नाना पाटेकर के किरदार को जलते हुए दिखाया जाना था। उन दिनों फिल्मों में VFX से बनी आग नहीं होती थी। ऐसे में डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने सेट पर असली आग का इंतजाम किया था। लेकिन इस आग में नाना पाटेकर सच में जल गए और महीनों तक बिस्तर पर रहे थे।

नाना पाटेकर ने इस बारे में ‘द लल्लनटॉप’ को बताया था। उन्होंने कहा था, ‘वो जो परिंदा में सीन है, जिसमें मेरे बदन में आग लग जाती है, उसमें सच में मेरे पूरे शरीर में आग लग गई थी। मैं दो महीने तक अस्पताल में भर्ती था। मेरा मांस भी निकल गया था। सबकुछ जल गया था। दाढ़ी, मूंछ, पलकें सब जल गया था। मैं छह महीने तक ऐसे ही था। वो बहुत बड़ा एक्सीडेंट था। सबकुछ जल गया था।’

उन्होंने आगे बताया, ‘यह कोई रिस्क नहीं था जो मैंने उठाया, यह एक एक्सीडेंट था। आपको जलने में कितना समय लगता है? मुश्किल से पांच सेकंड का समय लगता है। उन पांच सेकंड में, मैंने जो कुछ भी बताया, वह सब जल गया। पहले टेक में हमने तीन बाल्टियां डालीं, दूसरे में हमने 14 बाल्टियां डालीं। आग बहुत तेज थी। यह एक एक्सीडेंट था। ऐसा नहीं था कि विधु विनोद चोपड़ा मुझे जलाना चाहते थे।’

सलाम बॉम्बे को मिले अवॉर्ड

फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’, साल 1988 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर मीरा नायर की इस पिक्चर को क्लट क्लासिक में गिना जाता है। मदर इंडिया के बाद ये दूसरी बॉलीवुड फिल्म थी, जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। इस फिल्म ने तीन नेशनल अवॉर्ड्स भी जीते थे।

और पढ़ें: ‘जिंदगी उधार की है’, मौत के बाद नाना पाटेकर की ये बात हो रही वायरल

इसके एक्टर शफीक सैयद (कृष्णा) को बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवॉर्ड (1989) मिला था। मीरा नायर को बेस्ट रीजनल फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी ‘सलाम बॉम्बे’ के नाम हुआ था।

पिक्चर में नाना पाटेकर, अमृत पटेल, शफीक सैयद, रघुबीर यादव और चंदा शर्मा जैसे कलाकार बढ़िया कलाकारों ने काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर ये हिट साबित हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 लाख रुपये में बनी ‘सलाम बॉम्बे’ ने भारत में 45 लाख रुपये की कमाई की थी।