बॉलीवुड में दोस्ती पर हजारों गाने बने हैं जिसे सुने बिना यारों की महफिल अधूरी मानी जाती है, मगर 1933 में एक ऐसा गाना बना जो 33 सालों के बाद भी लोगों की जुबान पर रहता है। यह गाना आज भी दोस्तों की महफिल का शान है। हम बात हैं फिल्म तिरंगा के गाने पीले पीले ओ मोरे राजा, पीले पीले ओ मोरे जानी की… यह गाना नाना पाटेकर और राजकुमार पर फिल्माया गया था जिसे लोग असल में यारी का एंथम सॉन्ग बताते हैं।
कुछ गाने ऐसे होते हैं जो मानो किसी चीज को परिभाषित कर रहे होते हैं, यह गाना भी दोस्ती को परिभाषित करता है। दोस्ती की मिसाल देने के लिए इस गाने को यारों को सुनाया जाता है। इस गाने के कुछ बोल ऐसे हैं जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं जो यह समझाने की कोशिश करते हैं कि यारी निभाने की कोई हद नहीं होती है। दोस्ती हर रिश्ते से परे होती है, इस फिल्म में राजकुमार और नाना पाटेकर की केमेस्ट्री सच में जिगरी दोस्ती वाली है।
नाना पाटेकर की बात सुनकर अमिताभ बच्चन को हुआ था गर्व, गांव में साधारण जीवन जीने की बताई थी वजह
क्या है इस गाने में-
फिल्म में राजकुमार हैं ब्रिगेडियर सूरज सिंह और नाना पाटेकर हैं शिवाजीराव वागले का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में दोनों पहले दुश्मन हैं, फिर दोस्त बनते हैं। इसी दोस्ती का जश्न मनाने के लिए ये गाना आता है। पहली लाइन ही दोस्ती की परिभाषा है –
तुम तुम हो हम हम हैं, न तुम कम हो न हम कम हैं जानी, यार की है यारी निभानी इस लाउन का मतलब है कि दोस्ती में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, बस यारी निभानी होती है।
हर लाइन में है दोस्ती का गहरा मतलब
संतोष आनंद ने इस गाने में दोस्ती को शराब से जोड़कर लिखा पर असल में वो जिंदगी की बात कर रहे थे। मेरे होंठों पे पैमाना, मेरे सजदे में मैखाना… मेरा दोस्त ही मेरा सब कुछ है… मोहब्बत ही इबादत है, इबादत ही मोहब्बत है, तुझे मेरी जरूरत है, मुझे तेरी जरूरत है, बाकी दुनिया है बेमानी। माना जाता है कि इससे बड़ी दोस्ती की लाइन आज तक नहीं लिखी गई। इसीलिए आज भी जब दो पुराने दोस्त मिलते हैं तो यही गाना गुनगुनाते हैं।
क्यों 33 साल बाद भी हर महफिल में बजता है?
म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की और आवाज मोहम्मद अजीज और सुदेश भोसले की है पर इसे अमर बनाया नाना और राजकुमार की केमिस्ट्री ने। एक की रॉयल स्टाइल, दूसरे की देसी मस्ती। दोनों एक साथ झूमते हैं तो लगता है – हां, यही तो यारी है। वैसे आपका वो कौन सा दोस्त है जिसके बिना महफिल अधूरी है? उसे ये गाना Tag करो।
पीले पीले ओ मोरे जानी गाने के मुख्य बोल
पानी जैसी जवानी, जैसी जवानी जैसी जवानी
जैसी जिस्म में मिले तो लगे जवानी जैसी
चाल तेरी है क्या मस्तानी, चाल तेरी है क्या मस्तानी…
पीले पीले ओ मोरे जानी, पीले पीले ओ मोरे राजा
पीले पीले ओ मोरे जानी, पीले पीले ओ मोरे राजा
यार की है यारी निभानी, पीले पीले ओ मोरे राजा
पीले पीले ओ मोरे जानी…
तुम तुम हो, हम हम हैं, न तुम कम, हो न हम कम हैं जानी
यार की है यारी निभानी, पीले पीले ओ मोरे राजा
पीले पीले ओ मोरे जानी…
तेरा गम अगर न होता, तो शराब मैं न पीता
ये सितम अगर न होता, तो शराब में न पीता
मेरे होंठों पे पैमाना-पैमाना
मेरे सजदे में मैखाना…
