दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उनकी मौत पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि वह सोच रहीं हैं कि क्या रिएक्शन दें। हालांकि वह कोई रिएक्शन देने के मन में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ बारह मन लकड़ी लगेगी’, मौत से पहले ही नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार पर की थी बात

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की मौत पर क्या कहा

तनुश्री दत्ता ने कहा कि उन्हें नाना पाटेकर के निधन की खबर मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि आज उनके लिए काम का दिन है और वह एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ जा रही हैं। वह फिलहाल अपना ध्यान इस कार्यक्रम पर केंद्रित करना चाहती हैं।

तनुश्री ने कहा कि यह उनके लिए काफी अजीब स्थिति है, क्योंकि लखनऊ में होने वाला कार्यक्रम उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और उन्होंने पूरे दिन की योजना पहले से बना रखी थी। वह कई लाइव सेशन करने और सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने वाली थीं।

यह भी पढ़ें- Manisha Koirala On Nana Patekar: नाना की मौत से शोक में डूबी मनीषा, 90 के दशक की सबसे मशहूर लव स्टोरी की दास्तान

तनुश्री का विवादित बयान

उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें चिंता है कि शाम तक मीडिया का पूरा ध्यान नाना पाटेकर के निधन की खबर पर होगा है। तनुश्री ने कहा कि वह अपनी प्रतिक्रिया तब देंगी, जब वह तय कर लेंगी कि इस मौके पर उन्हें किस तरह प्रतिक्रिया देनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने नाना पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना जरूर जाहिर की।

कहां होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम पुणे के पास डोनजे में मौजूद उनके फार्महाउस में किया जाएगा। रंगमंच और सिनेमा में उनके शानदार योगदान के सम्मान में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।