कुछ बातें इंसान यूं ही कह देता है, लेकिन कभी-कभी वक्त गुजरने के बाद वही बातें दिल को चीर जाती हैं। आज जब दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं हैं, तब उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पुराने वीडियो में नाना कह रहे हैं कि उन्हें गीली लकड़ियों में मत जलाना। उन्होंने सूखी 12 मन लकड़ियां जमा की हुई हैं।
इस वीडियो में नाना पाटेकर अपनी ही अंतिम विदाई और अंतिम संस्कार को लेकर ऐसी बात कहते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर आज हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। वीडियो में नाना कहते हैं कि उनकी असल प्रोपर्टी सिर्फ 12 मन लकड़ी है। इसी में वह इस दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Manisha Koirala On Nana Patekar: नाना की मौत से शोक में डूबी मनीषा, 90 के दशक की सबसे मशहूर लव स्टोरी की दास्तान
नाना के वो शब्द- ‘सिर्फ 12 मन लकड़ी लगेगी’
नाना कहते हैं- ‘हमको मालूम हैं हं कल चले जाना है, बारह मन लकड़ी लगने वाली है। उतनी ही लगनी है, यही मेरी फाइनल संपत्ति है, बेटा वो मैंने अपनी लकड़ी जमा करके रखी है। रखी है और सूखी है, उसी में जलाना, गीली लकड़ी मत इस्तेमाल करना नहीं तो धुआं आएगा। दोस्त लोग, अगल बगल के सभी लोग जमा होंगे, उनकी आंख में जाएगा, पानी आएगा और मरते वक्त गलतफहमी होगी कि ये मेरे लिए रो रहे हैं। मरते समय गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।’
नाना पाटेकर का निधन
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उन्होंने गोवा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने निधन की पुष्टि की है।
नाना पाटेकर का जाना हमेशा दुख देगा
नाना पाटेकर की कही ये बात इस समय हर उस शख्स की आंखों में आंसू लाने के लिए काफी हैं जिन्होंने कभी ना कभी नाना को किसी ना किसी कारण पसंद किया हो या जीवन के बारे में बताई उनकी बातों को सुना हो। नाना पाटेकर भले ही ये दुनिया छोड़कर चले गए लेकिन उनके पीछे उनके चाहने वाले उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
