Nana Patekar Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे में उनके पैतृक गांव डोंजे में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनका गोवा में निधन हो गया था। नाना पाटेकर 75 साल के थे। नाना की अचानक हुई मौत की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
नाना पाटेकर ने अभिनय की शुरुआत थियेटर से की थी। साल 1978 में पहली गमन मूवी में वह पहली बार पर्दे पर नजर आए। उन्हें ‘परिंदा’ (1989) जैसी फिल्मों से पहचान मिली। इसके लिए उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साल 1994 में आई ‘क्रांतिवीर’ फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ बारह मन लकड़ी लगेगी’, मौत से पहले नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार पर की थी बात
Nana Patekar Death News LIVE: दुनिया को अलविदा कह गए नाना पाटेकर
राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
पुणे के पैतृक गांव डोंजे में राजकीय सम्मान के साथ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी।
नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर अब पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव स्थित उनके आवास पर ले जाया जा रहा है। उनका आज सुबह गोवा में निधन हो गया।
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे हैं।
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे हैं, देखिए और कौन पहुंचा है।
- डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
- तुकाराम मुंडे
- चंद्रकांत पाटिल, उच्च तकनीकी शिक्षा। मंत्री
- भाई जगताप कांग्रेस विधायक
- रामदास अठावले (केंद्रीय मंत्री)
- गोपीचंद पडलकर विधायक, भाजपा
- सदाभाऊ खोत, एमएलसी
- भीमराव तपकिर, विधायक, भाजपा
- सुनेत्रा पवार
- मुरलीधर मोहोल (राज्य मंत्री, नागरिक उड्डयन)
- माधुरी मिसाल, राज्य मंत्री, टाउन प्लानिंग
पुणे के फॉर्महाउस पर नाना पाटेकर का पार्थिर शरीर लाया गया, यहां होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे के फॉर्म हाउस लाया है, यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गोवा में लोगों ने अभिनेता नाना पाटेकर को अंतिम सम्मान दिया
गोवा में नाना पाटेकर को अंतिम सम्मान देने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
नाना पाटेकर के फार्महाउस 'नानाची वाडी' के पास होगा अंतिम संस्कार
पुणे में नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। पार्थिव शरीर कुछ ही देर में पहुंचेगा, नाना पाटेकर के फार्महाउस 'नानाची वाडी' के पास अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नाना पाटेकर ने कुर्ते-गमछे और 1BHK में गुजारी पूरी जिंदगी, कितनी संपत्ति के मालिक?
नाना पाटेकर एक ऐसे अभिनेता थे जिनकी सादगी की चर्चा अक्सर होती रहती है। जहां एक तरफ बाकी सितारे करोड़ों के बंगलों या लग्जरी फ्लैट में रहते हैं वहीं नाना ने अपनी पूरी जिंदगी 1BHK फ्लैट में गुजार दी।
कपिल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कपिल शर्मा ने नाना पाटेकर को याद करते हुए लिखा, 'हिंदी सिनेमा के हरफनमौला कलाकार आदरणीय नाना पाटेकर साहब आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। अपने अभिनय से उन्होंने लाखों करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनायी। जब जब भी अभिनय और सिनेमा की बात होगी उनका नाम हमेशा आदर और सम्मान के साथ लिया जाएगा। अलविदा नाना। ओम शांति।'
https://twitter.com/KapilSharmaK9/status/2108129751462473755
शाहरुख खान हुए इमोशनल
नाना पाटेकर के निधन के बाद से बॉलीवुड सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान की इमोशनल पोस्ट भी सामने आ गई हैं। उन्होंने नाना को याद करते हुए लिखा कि वो एक दोस्त के साथ-साथ उनके मेंटर भी थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।
पुणे में चल रही तैयारी
नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने की तैयारी उनका परिवार कर रहा है। पुणे स्थित एक्टर के फार्महाउस पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसकी तैयारी चल रही है।
नाना पाटेकर के बारे में बोले राजपाल यादव
नाना पाटेकर के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। राजपाल यादव ने एक एजेंसी से बात करते हुए नाना के जाने को लेकर शोक जताया है।
नाना पाटेकर को याद कर रहे शत्रुघ्न सिन्हा
सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने नाना पाटेकर को याद किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में नाना के जाने पर दुख जताया।
https://twitter.com/ShatruganSinha/status/2108118670237192598
नाना पाटेकर ने खोया था ढाई साल का बेटा
अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाने वाले नाना पाटेकर ने निजी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया था। नाना और उनकी पत्नी ने एक वक्त पर अपना ढाई साल का बेटा खोया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसे लेकर बात की थी। यहां पढ़ें...
कमल हासन ने नाना पाटेकर को किया याद
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने नाना पाटेकर को याद किया है। उन्होंने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
https://twitter.com/ikamalhaasan/status/2108094190672601368?s=20
फार्महाउस में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा थी कि पुणे स्थित उनके फार्महाउस में उनका अंतिम संस्कार हो. परिवार उनकी ये इच्छा पूरी कर रहा है. पुणे वाले फार्महाउस में नाना और उनका परिवार, सादगी भरी जिंदगी जी रहा था। 27 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में एक्टर खेती बाड़ी करते थे। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर उन्हें इस फार्महाउस में सुकून मिलता था.
अंतिम संस्कार पर बड़ी बात बोले थे नाना पाटेकर
आज जब दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं हैं, तब उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पुराने वीडियो में नाना कह रहे हैं कि उन्हें गीली लकड़ियों में मत जलाना। उन्होंने सूखी 12 मन लकड़ियां जमा की हुई हैं। यहां पढ़ें...
कारगिल युद्ध में लड़े थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान देश की सेवा की थी। उन्होंने 2024 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कारगिल में QRT (क्विक रिएक्शन टीम) का हिस्सा थे। यहां पढ़ें...
मौत के बाद नाना पाटेकर की बात हो रही वायरल
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने करीब दो साल पहले अपनी जिंदगी को लेकर बेहद भावुक बात कही थी। उन्होंने कहा था, ‘हमारी जिंदगी उधार की है’ इस एक वाक्य में उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की उस सच्चाई को बयां किया था, जिसमें दूसरों के लिए जीते-जीते इंसान खुद के लिए वक्त निकालना भूल जाता है। उनकी मौत के बाद उनकी ये बात काफी वायरल हो रही है। यहां पढ़ें...
नाना पाटेकर के साथ हुए गंभीर हादसे
नाना पाटेकर अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें तो पाते थे, मगर फिल्म सेट्स पर कई बार हादसों का शिकार भी हो चुके थे। इनमें से एक की वजह से उन्हें सालभर घर भी बैठना पड़ा था।
इसके बारे में यहां पढ़ें...
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अभिनय जगत की एक महान शख्सियत के जाने से उनका दिल बेहद दुखी है। सिनेमा और अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अपने शानदार अभिनय और बेमिसाल कला से उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक अलग पहचान दी। उनकी कला और विरासत हमेशा याद की जाएगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।' यहां पढ़ें...
35 सालों से पत्नी से रह रहे थे अलग
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड समेत मनोरंजन की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी नाना पाटेकर काफी चर्चा में रहते थे। नाना की पत्नी भी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी।
यहां जानें कौन हैं वो और क्यों कपल 35 सालों से अलग रह रहा था।
नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। एक्टर अपने आखिरी पब्लिक अपीयरेंस में काफी स्वस्थ और खुश नजर आ रहे थे। यहां उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘पता नहीं कल वह यहां रहेंगे या नहीं’। ...यहां पढ़ें
सनी देओल को नहीं हो रहा विश्वास
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने नाना पाटेकर की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नाना संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अभी तक विश्वास नहीं हो रहा कि नाना हमारे बीच नहीं हैं। हमने कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन हमारा बॉन्ड सालों पुराना था। निडर, जिंदगी से भरे हुए, उन्होंने हमेशा वो किया जो वो चाहते थे। ऐसे ही मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगा। आपको मिस करूंगा नाना।'
https://www.instagram.com/p/DeOFeEvJuAp/?stkn=cnFkNmMzc29oNTky
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने नाना पाटेकर को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने दुख बयां करते हुए लिखा, 'दिग्गज अभिनेता और मेरे करीबी मित्र नाना पाटेकर का असामयिक और आकस्मिक 'एग्जिट' दिल के लिए बहुत बड़ा झटका है। मन शोक से भर गया है। नाना पर्दे पर जितने भव्य थे, उतने ही आत्मा से भी महान थे। उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा को एक पूरा युग दिया। उसमें भी मुख्य रूप से एक देशभक्त के रूप में उनकी छवि दर्शकों के दिलों में गहराई से बसी। क्रांतिवीर से लेकर नटसम्राट तक, अपनी यात्रा में उन्होंने अभिनय का जो शक्तिशाली और महारत भरा ताना-बाना बुना है, उसका कोई सानी नहीं है। इस प्रकार, एक अभिनेता के रूप में उनका जाना एक गहरी क्षति है।' यहां पढ़ें...
नाना पाटेकर का खेल कनेक्शन: कोहली के विकेट पर नहीं खाते थे खाना, बचपन में थे ऑफ स्पिन बॉलर; शूटिंग चैंपियनशिप में भी जीता ब्रॉन्ज
मराठी थिएटर के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में एक्टर नाना पाटेकर के बेमिसाल योगदान को देखते हुए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने पूरे सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। कल्चरल अफेयर्स मिनिस्टर एडवोकेट आशीष शेलार ने ये घोषणा की है। यहां पढ़ें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी संवेदनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कुछ ही अभिनेताओं में वह तीव्रता, विलक्षणता और विशिष्ट उपस्थिति थी, जो श्री नाना पाटेकर जी में थी। उन्होंने हर किरदार में अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता लाई और हमें ऐसे किरदार दिए जो पीढ़ियों तक याद रखे जाएंगे। उन्हें उनके साफ और बेबाक विचारों के लिए भी सराहा जाता था, वह जो मानते थे उसे व्यक्त करने में कभी हिचकिचाते नहीं थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान अपार था। उनके जाने से एक गहरा खालीपन आ गया है। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'
अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्टर को याद करते हुए लिखा, 'नाना जी के निधन की खबर से सही में बहुत दुख हुआ। वह उन दुर्लभ अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें आपको बांधे रखने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। वह आवाज, वह तीव्रता, हर परफॉरमेंस में वह ईमानदारी... वह बिल्कुल अपने ही अंदाज के थे।'
'मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि हमें वेलकम में एक साथ काम करने का मौका मिला, और फिर हाल ही में हाउसफुल 5 में। उन सेट्स की बहुत सारी यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। नाना जी सच में एक अनोखे इंसान थे। यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए हैं। सभी यादों के लिए धन्यवाद। आपको जितना मिस किया जाएगा, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन ने जताया शोक
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, 'दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्हें हमेशा एक संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाएगा। उनमें उत्कृष्ट अभिनय कौशल, सामाजिक जागरूकता और मानवता की गहरी भावना थी। उनके निधन से कला और सामाजिक दोनों क्षेत्रों को एक बड़ी क्षति हुई है। नाना पाटेकर को भावभीनी श्रद्धांजलि। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
कैसे हुई नाना पाटेकर की मौत?
जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को घर पर कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर देकर पुनर्जीवित करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर नाना ने अंतिम सांस ली। मीडिया से बातचीत में अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लेकर आया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
Nana Patekar Death News LIVE: बॉलीवुड एकत्र नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह उन्होंने गोवा स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। एक्टर के बेटे मल्हार ने द इंडियन एक्सप्रेस को उनकी मौत की पुष्टि की। नाना की अचानक हुई मौत की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस समेत सेलेब्स भी उनके जाने पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
