नाना पाटेकर आज इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। उनकी मौत पर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने नाना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज को शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वह हैरान हैं और बेहद दुखी भी। उनकी शानदार कला हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक अलग पहचान दी है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।

उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक समय था जब दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। बॉलीवुड जगत की सबसे चर्चित लव स्टोरीज में से एक थी नाना-मनीषा की लव स्टोरी। उनकी मौत पर सिनेमा जगत के कई सितारों से लेकर फैंस तक के हैरानी भरे रिएक्शन देखने मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death: राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार ने किया ऐलान

मनीषा ने दी नाना को श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि “अभिनय जगत की एक महान शख्सियत के जाने से उनका दिल बेहद दुखी है। सिनेमा और अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अपने शानदार अभिनय और बेमिसाल कला से उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक अलग पहचान दी। उनकी कला और विरासत हमेशा याद की जाएगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।” उन्होंने दिवंगत कलाकार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने नाना के पुराने वीडियोज को भी शेयर किया जिसमें वह नेपाल और वहां के लोगों की तारीफ करते दिखाई दे रहे थे।

कैसे शुरू हुई मनीषा कोइराला-नाना पाटेकर की लव स्टोरी

फिल्म अग्निसाक्षी के सेट पर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की मुलाकात नाना पाटेकर से हुई। नाना के सुलझे व्यक्तित्व ने मनीषा को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया और दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा।

‘अग्निसाक्षी’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की नजदीकियां बढ़ीं, जो फिल्म ‘खामोशी’ के सेट तक रिश्ते में बदल गईं। मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब चर्चा होने लगी, जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया। हालांकि, इस रिश्ते के सामने दो बड़ी परेशानियां थीं।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death News LIVE: नाना पाटेकर के अचानक निधन से शोक में बॉलीवुड, सनी देओल बोले- विश्वास नहीं हो रहा

मनीषा कोइराला-नाना पाटेकर के रिश्ते की सबसे बड़ी चुनौती

मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के रिश्ते में सबसे बड़ी चुनौतियां उनकी उम्र का करीब 20 साल का अंतर और नाना का शादीशुदा होना थीं। नाना की शादी नीलकांति पाटेकर से हुई थी और उनका एक बेटा भी था। वहीं, 26 साल की मनीषा उस दौर में तेजी से लोकप्रिय हो रही थीं और उनकी तुलना माधुरी दीक्षित से की जाती थी।

क्यों हुआ मनीषा-नाना पाटेकर का ब्रेकअप

बढ़ती पजेसिवनेस और आपसी गुस्से ने रिश्ते में कड़वाहट भर दी। दोनों के बीच झगड़े बढ़े और आखिरकार यह चर्चित प्रेम कहानी दर्दनाक अंत तक पहुंच गई। दोनों ने इस प्यार को खत्म करना सही समझा और ब्रेकअप कर लिया। बाद में कई मौकों पर नाना को मनीषा के बारे में खुलकर बात करते देखा गया। साथ ही वह नेपाल और वहां के लोगों की तारीफ करते अक्सर नजर आए।