बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। नाना का निधन 8 अक्टूबर को उनके गोवा स्थित घर में हुआ। एक्टर को गोवा में उनके डोना पाउला स्थित घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया था। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने उनके निधन की पुष्टि की है। मल्हार ने द इंडियन एक्स्प्रेस संग बातचीत में कहा, ‘हां, यह खबर सही है। मैं इस समय पुणे में हूं और गोवा पहुंच रहा हूं। मैं जल्द ही बयान जारी करूंगा। उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।’ इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
2013 में नाना पाटेकर को पद्मश्री दिया गया था। अब मराठी थिएटर के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में नाना पाटेकर के बेमिसाल योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महाराष्ट्र सरकार ने पूरे सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। कल्चरल अफेयर्स मिनिस्टर एडवोकेट आशीष शेलार ने इस बात का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death News LIVE: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन?
जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को अपने गोवा वाले घर पर कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर देकर रिवाइव करने की कोशिश की, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। 8 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर एक्टर ने अपनी अंतिम सांस ली। मीडिया से बातचीत में अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जब नाना को अस्पताल लेकर आया गया उनकी मौत हो चुकी थी।
बॉलीवुड में पसरा शोक
नाना पाटेकर के यूं अचानक जाने के बाद बॉलीवुड से लेकर मराठी सिनेमा तक में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी। अक्षय कुमार से लेकर रितेश देशमुख, कंगना रनौत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना के निधन पर शोक जताया है। सभी का कहना है कि ये इंडस्ट्री की बड़ी क्षति है। उनके जाने की बात पर विश्वास करना सभी के लिए मुश्किल हो रहा है।
नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में लंबे समय तक काम किया। अपने दमदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। एक्टर ने गंभीर मुद्दों पर बनी फिल्मों से लेकर कॉमेडी तक में हाथ आजमाया और दर्शकों का दिल जीता।
उन्हें ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ संग अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता है। मराठी सिनेमा में उन्होंने ‘नटसम्राट’, ‘देऊल’, ‘डॉ. प्रकाश बाबा आमटे: द रियल हीरो’, ‘आपला मानुस’
नाना पाटेकर को अपने दमदार अभिनय के लिए कई बड़े पुरस्कार भी मिले। उन्हें तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें भारत सरकार से पद्म श्री भी मिला था। नाना ने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था।
