बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में अपने गोवा वाले घर में आखिरी सांस ली। इस बीच उनका आखिरी वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। एक्टर अपने आखिरी पब्लिक अपीयरेंस में काफी स्वस्थ और खुश नजर आ रहे थे।

यहां उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘पता नहीं कल वह यहां रहेंगे या नहीं’ और आज 8 अक्टूबर को एक्टर इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। उनके चाहने वाले उन्हें सिनेमा जगत का लेजेंड और एक बुलंद आवाज मानता था, जो हमेशा के लिए अब इतिहास में कैद होकर रह गई।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death: पीएम मोदी से अक्षय कुमार तक, नाना पाटेकर को सितारों की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पीटीआई की तरफ से साझा किए गए पोस्ट में नाना पाटेकर को आखिरी बार गोवा में एक सम्राट क्लब इंटरनेशनल के इंस्टॉलेशन समारोह को संबोधित करते देखा गया। ये वीडियो 4 अक्तूबर डोना पाउला का बताया जा रहा है। इसी इवेंट में शामिल होने के लिए एक्टर गोवा पहुंचे थे।

इस दौरान वह सफेद कुर्ता और सफेद गमछा पहने हुए नजर आए। वह काफी हेल्दी दिखाई दे रहे थे और उनकी सादगी और चेहरे पर शांति साफ नजर आ रही थी। इस इवेंट में वह दीप जलाते नजर आए थे। नाना पाटेकर को इस कार्यक्रम में आखिरी बार देखा गया था। एक्टर यहां इस इवेंट में पणजी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गोवा के पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘शमेल’ बजाते हुए नजर आए थे।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह करीब 5:20 बजे उनके आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की।

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर का खेल कनेक्शन: कोहली के विकेट पर नहीं खाते थे खाना, बचपन में थे ऑफ स्पिन बॉलर; शूटिंग चैंपियनशिप में भी जीता ब्रॉन्ज

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बावजूद अभिनेता को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर ने बताया कि इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा।