दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने करीब दो साल पहले अपनी जिंदगी को लेकर बेहद भावुक बात कही थी। उन्होंने कहा था, ‘हमारी जिंदगी उधार की है’ इस एक वाक्य में उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की उस सच्चाई को बयां किया था, जिसमें दूसरों के लिए जीते-जीते इंसान खुद के लिए वक्त निकालना भूल जाता है। उनकी मौत के बाद उनकी ये बात काफी वायरल हो रही है।

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गोवा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने निधन की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death: ‘पता नहीं कल रहूं या ना रहूं’, नाना पाटेकर की मौत से पहले का आखिरी वीडियो वायरल

करीब दो साल पहले द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था, ‘हमारी जिंदगी दूसरों की है।’ उन्होंने बताया था कि इंसान दूसरों के किरदार निभाते-निभाते खुद के लिए जीना भूल जाता है। खुद के बारे में सोचने और ठहरने का वक्त कभी आता ही नहीं, और यही धीरे-धीरे आदत बन जाती है।

उन्होंने आगे कहा था, ‘जब कलाकार मंच पर प्रस्तुति देता है, तो उसके सामने अंधेरा होता है। शायद एक कलाकार की जिंदगी ऐसी ही होती है, उसे उसी अंधेरे में अपनी खुशी तलाशनी पड़ती है। तालियों की गूंज धीरे-धीरे ऐसी आदत बन जाती है, जिससे फिर दूर होना मुश्किल हो जाता है।’

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था, ‘एक कलाकार के लिए तालियों की आवाज ही उसकी जिंदगी है। जिस दिन ये तालियां और आवाजें बंद हो जाती हैं, उसी दिन कलाकार का अंत मानो शुरू हो जाता है। फिर न तो लोग उसे मंच पर बुलाते हैं और न ही फिल्मों में काम मिलता है।’

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death: पीएम मोदी से अक्षय कुमार तक, नाना पाटेकर को सितारों की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

करीब पांच दशक तक सिनेमा और रंगमंच पर अपनी एक्टिव रहने वाले नाना पाटेकर ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अभिनय की शुरुआत से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया और बाद में फिल्मों का रुख किया। परिंदा, क्रांतिवीर, खामोशी: द म्यूजिकल, अब तक छप्पन, नटसम्राट और वेलकम जैसी फिल्मों में उनके यादगार किरदार आज भी लोगों के जेहन में हैं।