दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। उनकी मौत से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर है। पीएम मोदी, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स ने अपने रिएक्शन देते हुए नाना की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कई लोगों ने हैरानी जताते हुए अपना दुख जाहिर किया।

यह भी पढ़ें- जब नाना पाटेकर ने की थी सीएम योगी की तारीफ, जानिए किस बात से हुए थे इंप्रेस

शाहरुख खान ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि

शाहरुख ने लिखा, ‘जब मैं पहली बार उनसे मिला, तो उनके प्रति अपने सम्मान और झिझक के कारण मैं अपने बालों से खेलने लगा। उन्होंने मेरा हाथ झटकते हुए कहा, ‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है!’

अक्षय कुमार ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर की मौत के बाद वेलकम फिल्म से अपने साथ की एक फोटो साझा करते हुए लिखा- “नाना जी के निधन की खबर ने दिल को बेहद दुखी कर दिया। वो उन चुनिंदा कलाकारों में से थे, जिन्हें अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए कुछ ज्यादा करने की जरूरत कभी नहीं पड़ी। उनकी आवाज, उनकी आंखों की तेजी और हर किरदार को निभाने में उनकी सच्चाई, सब कुछ उन्हें बिल्कुल अलग और बेमिसाल बनाता था।”

“मुझे खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे उनके साथ वेलकम में काम करने का मौका मिला और फिर हाल ही में हाउसफुल 5 में भी उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उन दोनों फिल्मों के सेट से जुड़ी कितनी ही यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल के बेहद करीब रखूंगा। नाना जी सच में एक ही थे। यह यकीन करना मुश्किल है कि आज वो हमारे बीच नहीं हैं। आपने जो यादें और जो अनमोल पल दिए, उनके लिए दिल से शुक्रिया। आपकी कमी को शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं। आप हमेशा याद आएंगे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाना पाटेकर की मौत पर शोक जताया। उन्होंने भी एक ट्वीट करते हुए एक्स लिखा- “नाना पाटेकर जी जैसे दमदार और अपने आप में अलग कलाकार बहुत कम होते हैं। उन्होंने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें अपनी एक खास छाप छोड़ दी। उनकी शानदार एक्टिंग और अलग अंदाज़ से बने कई किरदार हमेशा याद किए जाएंगे।”

“वे अपनी बेबाक और साफ बातों के लिए भी जाने जाते थे। जो सही लगता था, उसे खुलकर कहने में वे कभी पीछे नहीं हटे। हिंदी और मराठी सिनेमा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जाना फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मेरी दिल से श्रद्धांजलि। उनके परिवार, दोस्तों और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति”

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर का निधन, दिग्गज अभिनेता ने 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, गोवा के घर में आया था कार्डियक अरेस्ट

कंगना रनौत ने नाना को दी श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस कंगना रनोत ने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को रीशेयर किया और साथ ही इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- “यह बेहद दुखद समाचार है, खासकर क्योंकि नानाजी इतने फिट और स्वस्थ लग रहे थे। उनके निधन की खबर पर विश्वास करना भी मुश्किल है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति”

नाना पाटेकर की मौत पर रितेश देशमुख हुए हैरान

रितेश देशमुख ने भी नाना पाटेकर की मौत पर श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने ट्वीट में अपनी हैरानी और दुख को जाहिर करते हुए लिखा- “आज शब्द जैसे मेरा साथ छोड़ गए हैं, मानो दिल पर बिजली गिर पड़ी हो। “नाना नहीं रहे…” यह एक वाक्य ही मन को सुन्न और भीतर तक खामोश कर देने के लिए काफी है। आप अभिनय के उस विराट आकाश के समान थे, जिसकी कोई सीमा नहीं थी। अपनी अनूठी शैली और अद्भुत प्रतिभा से आपने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई, जिसे कोई कभी भर नहीं सकता।”

“कभी पर्दे पर चमकता हुआ नायक, कभी रोंगटे खड़े कर देने वाला खलनायक, तो कभी गंभीर चेहरे के पीछे छिपा आपका शरारती हास्य, आपने अभिनय के हर रंग को इतनी खूबसूरती से जिया कि हर किरदार आपका अपना बन गया। पर्दे पर आप एक महान अभिनेता थे, लेकिन पर्दे के पीछे आपका व्यक्तित्व उससे भी कहीं बड़ा था। आपकी संस्था के माध्यम से मानवता और सेवा की जो अलख आपने जगाई, वह आने वाली पीढ़ियों तक रोशनी देती रहेगी।”

“ब्लफमास्टर और हाउसफुल 5 में आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। लेकिन आपके साथ एक मराठी फिल्म में काम करने की मेरी दिली इच्छा अधूरी रह गई और यह अधूरापन जीवन भर मेरे मन में रहेगा। आपकी कही बातें, हमारी बातचीत, आपकी पीठ पर दी गई वह प्यार भरी थपकी और साथ बिताए वे दिल खोलकर हंसने वाले पल, यही मेरी सबसे अनमोल पूंजी हैं। आपके परिवार, प्रियजनों और दुनिया भर में मौजूद आपके करोड़ों प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। आज सचमुच एक युग का अंत हो गया है। आपकी कला, आपकी मुस्कान और आपकी यादें हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगी।”

नाना पाटेकर को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर बेहोश पाया गया था। करीब 45 मिनट तक सीपीआर देने के बाद भी उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नही किया। जिसके बाद बाद उन्हें तुरंत पास के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सनी देओल ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि

जूनियर एनटीआर की नाना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बोमन ईरानी ने दी नाना को श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

कुब्रा सैत ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जैकी श्रॉफ ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि

आलिया भट्ट की नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि

ए आर रहमान ने दी नाना को श्रद्धांजलि

रणदीप हुड्डा ने नाना को दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी की नाना को श्रद्धांजलि

इन दिग्गजों ने भी दी श्रद्धांजलि