हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रहे नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। वो 75 साल के थे। नाना पाटेकर के यूं जाने से उनके परिवार समेत बॉलीवुड और फैंस के लिए मातम पसरा हुआ है।

हर तरफ नाना पाटेकर के चर्चे हो रहे हैं। चाहनेवाले अपने फेवरेट एक्टर को याद कर रहे हैं। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नाना पाटेकर ने बड़े पर्दे पर अपने काम से दर्शकों का मनोरंजन किया। मगर उनकी निजी जिंदगी काफी मुश्किल रही।

एक्टर ने अपने जीवन में गरीबी का सामना किया। इसकी वजह से महज 13 साल की उम्र में वो काम करने लगे थे। फिल्मों के पोस्टर और जेब्रा क्रॉसिंग को पेंट करने जैसे छोटे-मोटे काम करके उन्होंने अपना पेट पाला। इसके अलावा भी बहुत-सी बातें हैं जो आप नाना पाटेकर के बारे में नहीं जानते होंगे।

पत्नी से रहते थे दूर

नाना पाटेकर ने मराठी एक्ट्रेस नीलकांति से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक मराठी नाटक के दौरान हुई। दोनों को प्यार हुआ और उन्होंने 1978 में शादी कर ली।

नाना और नीलकांति को दो बेटे हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। शादी के कुछ वक्त बाद दोनों के बीच मतभेद होने लगे, जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला किया। नाना की पत्नी बेटे के साथ उनकी मां के घर में रहती थीं और एक्टर अलग घर में। नीलकांति ने नाना के करियर को भी बढ़ावा दिया था।

महाराष्ट्र के पुणे में जन्मी नीलकांति चाइल्ड आर्टिस्ट हुआ करती थीं। उन्होंने कई नाटकों में सक्रिय रूप से काम किया। विक्की कौशल की 2025 में आई फिल्म ‘छावा’ से उन्होंने फिल्मों में कमबैक किया था।

Nana Patekar Wife: नाना पाटेकर को थिएटर में हुआ था प्यार, 35 सालों से पत्नी से रह रहे थे अलग, कभी नहीं लिया तलाक

खो दिया था ढाई साल का बेटा

लल्लनटॉप संग बातचीत में नाना पाटेकर ने अपने बेटे दुर्वासा की मौत के बारे में भी बताया था। उन्होंने बताया था कि दुर्वासा का नाम ‘सबसे गुस्सैल ऋषि’ के नाम पर रखा गया था। जन्म के समय ही बेटे को कुछ दिक्कतें थीं। उन्होंने कहा था, ‘मेरे बड़े बेटे का जन्म कटे तालू (cleft palate) के साथ हुआ था। उसे एक आंख से देखने में भी दिक्कत थी। जब मैं उसे इस तरह देखता था तो मेरे मन में पहला विचार यही आता था कि, ‘लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे, कि मेरा बेटा ऐसा दिखता है’। सोचिए मैं कितना भयानक आदमी हूं। मेरी पहली चिंता यह थी कि लोग मेरे बारे में क्या कहेंगे, उसके बारे में नहीं।’

नाना ने आगे बताया, ‘उसकी ढाई साल की उम्र में मौत हो गई थी। लेकिन उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया। वही ट्रिगरिंग पॉइंट है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा रवैया हमेशा सिर ऊंचा रखने वाला रहा है। मैं रोता नहीं हूं। मैं सिर्फ फिल्मों में रोता हूं, और वह भी पैसों के लिए करता हूं।’

ढाई साल के बेटे को खोकर टूट गए थे नाना पाटेकर, दिन में पीते थे 60 सिगरेट

फिल्म सेट पर जले, महीनों बिस्तर पर रहे

1988 में आई फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ की शूटिंग के दौरान की है। इस फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर के पेट में चाकू घुस गया था। इसके अलावा फिल्म ‘परिंदा’ का क्लाइमैक्स शूट करते हुए नाना पाटेकर बुरी तरह जल गए थे।

नाना पाटेकर ने इस बारे में ‘द लल्लनटॉप’ को बताया था। उन्होंने कहा, ‘वो जो परिंदा में सीन है, जिसमें मेरे बदन में आग लग जाती है, उसमें सच में मेरे पूरे शरीर में आग लग गई थी। मैं दो महीने तक अस्पताल में भर्ती था। मेरा मांस भी निकल गया था। सबकुछ जल गया था। दाढ़ी, मूंछ, पलकें सब जल गया था। मैं छह महीने तक ऐसे ही था। वो बहुत बड़ा एक्सीडेंट था। सबकुछ जल गया था।’

बुरी तरह जले-पेट में घुसा चाकू, जब फिल्म के सेट पर बड़े हादसे का शिकार हुए नाना पाटेकर

कारगिल युद्ध में दुश्मन का किया सामना

एक शानदार कलाकार होने के साथ-साथ नाना पाटेकर एक सच्चे देशभक्त भी थे। उन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान देश की सेवा की थी। नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कारगिल में QRT (क्विक रिएक्शन टीम) का हिस्सा थे। उन्हें एक दिन में सेना में भर्ती कर लिया गया था। कारगिल में उन्होंने 60 दिन बिताए, जिस दौरान उनका 20 किलो वजन घट गया था।

सच्चे देशप्रेमी थे नाना पाटेकर, कारगिल युद्ध में किया दुश्मन का मुकाबला, छोड़ दी थीं फिल्में

मुंबई से दूर रहते थे नाना

नाना पाटेकर मुंबई की दौड़भाग से दूर पुणे स्थित अपने फार्महाउस में रहते थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन को उनके गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर इसकी वजह बताई थी। नाना ने बताया था कि वह जहां रहते हैं वहां कोई एयर कंडीशन नहीं है, कोई लग्जरी नहीं है लेकिन सुकून भर-भरकर है।

नाना पाटेकर की बात सुनकर अमिताभ बच्चन को हुआ था गर्व, गांव में साधारण जीवन जीने की बताई थी वजह

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार उनके पुणे स्थित फार्महाउस में ही होगा। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदा करने का ऐलान किया है।