गोवा के पणजी में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, 75 वर्षीय नाना पाटेकर को उनके डोना पाउला में मौजूद घर से बांबोलिम के मणिपाल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Last Rites: पैतृक गांव डोंजे में राजकीय सम्मान के साथ हुआ दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच की जिम्मेदारी पुलिस उपनिरीक्षक नितिन नाइक को सौंपी गई है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह करीब 5:20 बजे उनके आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, वहां वह पहले ही मृत हालत में पहुंचे थे।

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बावजूद अभिनेता को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर ने बताया कि इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया और पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए पुणे लाया गया था।

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर ने कुर्ते-गमछे और 1BHK में गुजारी पूरी जिंदगी, कितनी संपत्ति के मालिक- नेटवर्थ से ज्यादा सादगी की चर्चा क्यों?

बाद में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनके परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार देर रात किया गया। उनके बेटे मल्हार ने उन्हें मुखाग्नि दी।

नाना पाटेकर आखिरी बार बड़े पर्दे पर विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आए थे, जो फरवरी 2026 में रिलीज हुई थी। उन्होंने ‘सूबेदार’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘वनवास’ में भी अभिनय किया था। इसके अलावा, उन्होंने प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘संकल्प’ में भी भूमिका निभाई थी।