रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म ने कमाई के मोर्चे पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने तारीफ के काबिल काम किया। इससे उनके दमदार सीन्स और डांस सरफॉर्मेंस खूब वायरल हुए। रहमान डकैत के रोल से जुड़े कई किस्से बॉलीवुड के गलियारों में सुनने को मिले। अक्षय की बदौलत इस किरदार की चर्चा भी काफी ज्यादा हुई। खैर, अब इस किरदार से जुड़े एक दावे पर साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ने रिएक्शन दिाय है।
धुरंधर के हिट होने के बाद सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हुआ था कि रहमान डकैत के रोल को साउथ के एक दिग्गज एक्टर ने ठुकरा दिया था। अब हालिया इंटरव्यू में एक्टर ने खुद इस दावे के पीछे की सच्चाई बताई है।
धुरंधर फिल्म ने अक्षय खन्ना को लोगों का प्यार, सक्सेस और विलेन के रोल में खास पहचान दिलवाई, जिसका इंतजार सभी एक्टर करते हैं। इंडस्ट्री में यह चर्चा हुई कि इस रोल के लिए वह पहली पसंद नहीं थे, बल्कि यह रोल पहले साउथ एक्टर नागार्जुन को ऑफर हुआ था। आइए जानते हैं कि इस बारे में एक्टर ने क्या कुछ बताया है।
यह भी पढ़ें: Bhabhi Ji Ghar Par Hain Box Office: कॉमेडी नहीं बचा पाई फिल्म की नैया, ‘भाभी जी घर पर हैं’ हुई फ्लॉप साबित
नागार्जुन को ऑफर नहीं हुई थी धुरंधर
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक हालिया इंटरव्यू में नागार्जुन ने धुरंधर फिल्म के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने धुरंधर को लेकर किए जा रहे दावों की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा, ‘धुरंधर काफी अच्छी पिक्चर है। मुझे वह रोल ऑफर नहीं हुआ था। काश मिल जाता। आदित्य धर ने कमाल का डायरेक्शन किया है। उनकी पिछली मूवी उरी भी मुझे बहुत पसंद आई थी। फिल्म में सभी की एक्टिंग शानदार रही, और अक्षय खन्ना ने सच में कमाल का काम किया। मुझे भी सभी की तरह इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है।’
धुरंधर 2 की सफलता के बाद ही मेकर्स ने धुरंधर 2 की घोषणा की। फिलहाल हर किसी को रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी के दूसरे पार्ट का इंतजार है।
