Musafir Cafe 2: लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के नॉवल पर आधारित सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ के पहले सीजन को इतना पसंद किए जाने के बाद मेकर्स ने सीरीज के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है। विक्रांत मेसी, महिमा मकवाना, वेदिका पिंटो स्टारर इस सीरीज का पहला पार्ट 24 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था।

रुचीर अरुण के निर्देशन में बनी इस सीरीज को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला था। सुधा और चंदर की कहानी को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इंटरनेट पर सीरीज और किताब की तुलना भी शुरू हो गई थी। अब मेकर्स ने बिना किसी देरी के इसके दूसरे भाग की अनाउंसमेंट कर ही है।

यह भी पढ़ें- Musafir Cafe Review: इस प्रेम कहानी की रफ्तार निकली धीमी, सुधा और चंदर की पूरी कहानी के लिए करना पड़ेंगा इंतजार

मुसाफिर कैफे 2

नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुसाफिर कैफे के दूसरे सीजन के लिए एक वीडियो साझा किया गया। पहले भाग से कई सीन्स और डायलॉग के साथ बताया जाता है कि सीरीज के दूसरे सीजन का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने, ये मुसाफिर वापस लौटेंगे।

अनाउंसमेंट वीडियो के एंड में तीनों एक्टर्स कहते हैं कि इसते प्यार के बाद इस कहानी को ऐसे कैसे खत्म होने देते। कहानियां खत्म नहीं होतीं ना बस पॉज हो जाती हैं। तो वापस आ रहे हैं हम आपसे मिलने मुसाफिर कैफे में सीजन 2 के साथ ।

कंफर्म हुआ दूसरा सीजन

सीरीज का दूसरा भाग आना तो तय हो गया है हालांकि मेकर्स ने अभी तारीख रिवील नहीं की है। ये एक ऐसी प्रेम कहानी थी, जो सुधा और चंदर के रिश्ते के जरिए प्यार, इंतजार और अधूरेपन का एहसास कराती है। कहानी में दोनों के बीच की नजदीकियां दिल को छूती हैं, जिससे सुधा और चंदर की पूरी कहानी जानने की उत्सुकता बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- ‘दीपिका पादुकोण ने बिना झिझके गालियां दी’, जयती भाटिया का छलका दर्द, बोलीं- हीरामंडी के बाद काम नहीं मिला

पहले सीजन का अंत कैसे हुआ

‘मुसाफिर कैफे’ के पहले सीजन में कहानी सुधा और चंदर के प्यार की शुरूआत से लेकर उनके बिछड़ने की होती है और साथ-साथ प्रीति और चंदर की कहानी भी एक नया मोड़ ले रही होती है। कहानी अंत सुधा-चंदर के बिछड़ने के बाद उनकी दोबारा मुलाकात पर हो जाता है, जिसके बाद कई अनसुलझी बातें भी बीच में ही छूट जाती हैं।

अब दूसरे सीजन की कहानी क्या होगी

अब कहानी में आगे क्या होता है, सुधा और चंदर एक हो जाते हैं या चंदर, प्रीति के पास वापस चला जाता है या फिर कहानी कुछ अलग और नया मोड़ लेगी। ये पता चलेगा सीजन 2 में। जो जल्द आपको नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगा। 8 एपिसोड की सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मखवाना नजर आए थे। इन्ही किरदारों के साथ दूसरे सीजन की कहानी आगे बढ़ेगी।