यतिन कार्येकर टीवी और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। समय के साथ अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में उन्होंने एक खास जगह बनाई है। उन्हें राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई एम बी बी एस’ में आनंद बनर्जी के रोल में देखा गया था। हाल ही में एक्टर ने एक बातचीत के दौरान अपनी शराब की लत और डिप्रेशन स्टोरी को साझा किया। उन्होंने बताया कैसे तलाक के समय उनकी लाइफ एक दम उथल पुथल हो गई थी और वो नशे के आदी हो गए थे।
3 साल लिव इन के बाद शादी के 5 साल में तलाक
सिद्धार्थ कन्नन के साथ अपनी इस बातचीत में एक्टर यतिन कार्येकर ने अपने रिलेशनशिप, तलाक और नशे की लत के बारे में बात करते हुए उस समय को याद किया जब उनकी लाइफ काफी डिस्टर्बिंग थी। तलाक की वजह पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनका और उनकी पत्नी के बीच अब किसी भी तरह की बातचीत नहीं है। ‘वो दूर हो गईं, मैं शूट में बिजी था, उन्हें अकेलापन लगा। वो शादी के बाद काम करना छोड़ चुकीं थीं और उसके बाद वो चली गईं।’
यहां एक्टर ने अपनी पूर्व पत्नी का सम्मान करते हुए ज्यादा बातों का जवाब नहीं दिया। बस उन्होंने बताया कि तलाक के बाद वो जब एक फंक्शन में मिले तो दोनों ने आपस में बात भी नहीं की थी। हैरानी की बात ये थी कि दोनों शादी से पहले करीब 3 सालों तक लिव इन में रहे थे, साल 1996 में शादी करने के बाद साल 2001 में दोनों का डिवोर्स हो गया था।
यह भी पढ़ें- मुंबई की बारिश: अमिताभ बच्चन के 50 करोड़ के बंगले में घुसा पानी, अजय देवगन के ‘शिवशक्ति’ में भी हुआ जलभराव
‘तलाक के बाद शराब पीने लगा’
जब यतिन कार्येकर से पूछा गया कि उनके अंदर का बचपना कब खत्म हो गया, आपने अपने अंदर के बच्चे को क्यों मार डाला। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, ‘एक सख्त होने जरूरत पड़ी मुझे, वरना मैं इमोशन्स में काफी बह जाता और सारी बुरी आदतें लग जातीं। सबसे अच्छा हुआ कि एल्कोहल लाइफ से चली गई। तलाक से पहले एक साल जब वो मुश्किल समय था तो मेरी शराब पीने की आदत काफी बढ़ गई थी।’
एक्टर ने बताया कि ‘वो रोज पीने लग गए थे लेकिन कंट्रोल नहीं खोते थे।’ यतिन कार्येकर ने कहा कि ‘वो रोज शराब पीने लगे थे, होश में होते थे लेकिन 24 घंटे में से सिर्फ 2 ही घंटे सोते थे। नींद उड़ गई थी, मेरी हेल्थ काफी हार्म होने लगी थी। तब तलाक के बाद पहली चीज मैंने सोची कि यार इसे बंद करो। मजाकिया अंदाज में एक्टर ने कहा- मेरे पास लिवर रिप्लेसमेंट के लिए पैसे नहीं है।’
जब यतिन कार्येकर पड़ गए थे बिल्कुल अकेले
यतिन कार्येकर ने आगे बताया, ‘काम पर काफी असर हुआ, काम कम हो गया। जब ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है लेकिन जब लेता तो जमीन उखाड़ कर लेता है। मेरे साथ भी यही हुआ, मेरी जमीन उखड़ गई। काम भी नहीं था, साथ में लाइफ में ये सब हो रहा था। समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाऊं, किससे शेयर करूं। कोई दोस्त या कोई भी नहीं था जिससे साझा किया जाए। अकेले-अकेले काफी सहा और फिर अलग हो गए। एक ही छत के नीचे अज नबियों की तरह जीने से अच्छा है कि अलग हो जाओ और सुखी रहो।’
इन सब के अलावा एक्टर ने अपने फिल्मों में काम करने के अनुभवों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि राजकुमार हिरानी के सेट पर माहौल बेहद शांत, सहज और तनावमुक्त रहता है। वहां कलाकारों और पूरी टीम के चेहरे पर हमेशा मुस्कान होती है, जबकि भंसाली का सेट अनुशासन और गंभीरता के लिए जाना जाता है। इस पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें…
