सब टीवी का सबसे फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। शो के सभी कलाकारों को लोगों द्वारा खूब प्यार मिलता है। इस शो को दर्शक आज भी उतना ही पसंद करते हैं, जितना उसे शुरू में किया जाता था। इसे पसंद करने का सबसे बड़ा कारण है, इसके बेहतरीन कलाकार हैं। जेठालाल हो या दयाबेन, या फिर बबिता जी का किरदार सभी को पसंद किया जाता है। वहीं शो में बबिता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता दर्शकों की फेवरेट हैं।
अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल धड़काने वाली ‘बबीता जी’ अक्सर सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मुनमुन दत्ता ने इसी क्रम में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मुनमुन ने स्ट्रिप्ड टॉप पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने गले में स्कार्फ भी डाला हुआ है। तस्वीरों में उनका ये ग्लैमरस लुक देख फैन्स के होश उड़ गए हैं।
मुनमुन किससे करती हैं प्यार? मुनमुन ने इससे पहले भी अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो किससे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं। वीडियो में जब उनसे पूछा जाता है कि क्या आप किसी से प्यार करती हैं? तो इसका जवाब देते हुए वो कहती हैं ‘मैं खुद से ही प्यार करती हूं’।
असल जिंदगी में भी ग्लैमर: मुनमुन दत्ता एक्टिंग और मॉडलिंग दोनों में ही हाथ आजमा चुकी हैं। जिस तरह मुनमुन शो में स्टाइलिश दिखाई देती हैं, वो अपनी असल जिंदगी में भी उतनी ही ग्लैमरस हैं। मुनमुन साल 2008 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ी थी, इस सीरियल में वो बबीता का किरदार निभाती हैं। इस शो से उन्हें हर घर में बबीता के नाम से जाना जाने लगा।
बड़े पर्दे पर भी आ चुकी हैं नजर: मुनमुन दत्ता छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ हासन नाम का किरदार निभाया था। इसी के साथ वो मनीषा कोइराला, पूजा भट्ट, डीनो मोरिया और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकारों के साथ नजर आ चुकी हैं। साल 2006 में मुनमुन फिल्म ‘हॉलिडे’ में दिखाई दी थीं।
कितना लेती हैं फ़ीस: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता के किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। मुनमुन दत्ता साल 2008 में शो का हिस्सा बनी थीं और अब तक वो शो से जुड़ी हुई हैं। बता दें कि मुनमुन इस शो में काम करने के लिए एक दिन का 35 से 50 हजार तक की फीस लेती हैं।