प्राइम वीडियो के शो ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 की शुरूआत हो चुकी है। 13 अगस्त को रात 12 बजे शो के 3 एपिसोड सामने आए। करण जौहर के रिएलिटी शो में बिना समय बर्बाद किए शो का पहला सर्कल ऑफ शक भी सामने आया जिसमें मुनव्वर फारुकी को शो से बाहर कर दिया गया, यानी कि शो की शुरूआत में ही मुनव्वर एविक्ट हो गए हैं। अब ये हुआ कैसे, वो बताते हैं…

यह भी पढ़ें- ‘बिग बॉस 20’ का नया ट्विस्ट बदल देगा सलमान खान के शो का गेम, खास होगी इस सीजन की थीम

मुनव्वर फारुकी हुए एविक्ट

द ट्रेटर्स 2 के पहले ही सर्कल ऑफ शक में सभी खिलाड़ियों ने ट्रेटर के नाम पर दो लोगों का नाम सबसे ज्यादा लिया, जिनमें से एक थीं मल्लिका शेरावत और दूसरे थे मुनव्वर फारुकी। दोनों में से ज्यादा वोट्स मुनव्वर को मिले थे। हालांकि मुनव्वर ने अपने आप को इनोसेंट बताने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए और सभी कंटेस्टेंट्स के वोट्स को बाद वो शो से बाहर हो गए।

कौन हैं शो के असली ट्रेटर्स

आखिर में जब शो के फॉर्मेट के हिसाब से उन्हें अपनी असलियत सभी के सामने पेश करनी थी तो मुनव्वर ने खुद को इनोसेंट बताया। ये सुनने के बाद सभी खिलाड़ी काफी हैरान हो गए थे क्योंकि ट्रेटर उनके बीच अभी भी मौजूद था।

दरअसल, शो के असली ट्रेटर्स कोई और हैं और उनके नाम हैं- कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और हर्मन सिंघा। ‘द ट्रेटर्स 2’ के सेकेंड एपिसोड में चौथे ट्रेटर को एड किया गया, जिसका नाम है शहनील गिल।

मुनव्वर ने सभी को कहा इनसिक्योर

शो से एविक्ट होने के बाद मुनव्वर फारुकी काफी इमोशनल नजर आए और उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें टारगेट किया गया है। उन्होंने कहा, “मुझे पहले से अंदाजा था कि मेरे साथ ऐसा होगा। मैं जानता था कि मुझे इस स्थिति का सामना करना पड़ेगा। मेरे साथ अक्सर ऐसा होता है और यह पहली बार नहीं है जब मुझे टारगेट किया गया है।”,

“आप मुझे सॉफ्ट टारगेट कह सकते हैं या फिर ऐसा शख्स, जिसे आप यहां देखना नहीं चाहते। मैं दूसरों की असुरक्षाओं को साफ देख सकता हूं और आगे चलकर यही असुरक्षाएं उनके खिलाफ नजर आएंगी। आप मेरे पास दोस्त बनकर आए, मेरी बातें सुनीं, लेकिन अब मेरा नाम लिख दिया। इसके लिए शुक्रिया।”

यह भी पढ़ें- 70s का 4 मिनट 39 सेकेंड का ये सदाबहार गाना जो प्रेमी की भावना और धोखे के डर, दोनों को जाहिर करता है

मुनव्वर निकले इनोसेंट

जब करण उनसे पूछते हैं कि आप ट्रेटर हैं या इनोसेंट, तो मुनव्वर ने गुस्से में कहा, “भाड़ में जाओ तुम लोग! मैं यहां गेम खेलने आया था और इसे पूरी ईमानदारी से खेलना चाहता था। मैं निर्दोष हूं। तुम लोग बेहद इनसिक्योर हो। तुम्हें डर था कि मैं यहां तुम सब पर भारी पड़ जाऊंगा। अब खुद पहचानो कि तुम लोगों के बीच असली खिलाड़ी कौन है।”

बता दें कि शो से मुनव्वर के अलावा दलीप ताहिल भी आउट हो चुके हैं। ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन के हिट होने के बाद शो का नया सीजन अमेजन प्राइम वीडियोज पर स्ट्रीम हो रहा है। शो से दो लोग बाहर हो चुके हैं।