मुंबई की भयानक बारिश ने बॉलीवुड स्टार्स के आलीशान बंगलों का भी हाल बुरा कर दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मुंबई की बारिश की तमाम वीडियो और तस्वीरें वायरल हैं। इस दौरान मुंबई की सड़कों पर बारिश के पानी की वजह से जलभराव साफ देखा जा सकता है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के बंगले के बाहर बारिश का पानी भरा दिखाई दिया।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आते ही यूजर्स बीएमसी पर सवाल उठाने लगे कि अगर इतने पॉश इलाके में रहने वाले सेलेब्स के घर का ये हाल है तो आम जनता का क्या हाल होगा।
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की बड़ी प्रॉपर्टी डील, 2 लग्जरी अपार्टमेंट बेचकर कमाए करोड़ों, 2017 का निवेश बना फायदे का सौदा
एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जनक’ के बाहर का नजारा दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। अमिताभ के करीब 50 करोड़ के साफ देखा जा सकता है कि बारिश का पानी सड़क पर भरा हुआ है और साथ एक्टर के बंगले में भी जलभराव हो रहा है। उनके बंगले के बाहर रखे गमले तक आधे डूबे दिखाई दिए। मुंबई की बारिश में सड़कों का ये हाल होना काफी आम बात है लेकिन मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में मौजूद बड़े-बड़े सेलेब्स के इन आलीशान बंगलों में पानी भर जाना काफी हैरानी की बात है।
इस वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए इंफ्लुएंसर ने कहा, “आप खुद देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन का बंगला भी बारिश के पानी से लबालब भर गया है। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। मुंबई की भारी बारिश का असर ऐसा है कि करोड़ों रुपये की आलीशान संपत्तियां भी इससे नहीं बच सकीं।”
यह भी पढ़ें- Alpha Movie Review LIVE: 9,000 शोज के साथ रिलीज हुई ‘ऐल्फा’, जानें इसके रिव्यू
अमिताभ बच्चन के बंगले के अलावा एक्टर अजय देवगन के घर ‘शिवशक्ति’ में भी जलभराव देखा गया। जहां भारी बारिश के कारण सड़को से लेकर उनके घर में भरा पानी देखने को मिला। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जनक’ के बाहर पानी भरा हो। यह सब उनके हर रविवार होने वाले ‘दर्शन’ कार्यक्रम से कुछ दिन पहले हुआ है। अगर मुंबई में बारिश इसी तरह जारी रही, तो संभव है कि अमिताभ बच्चन अपना अगला रविवार दर्शन कार्यक्रम पोस्टपोन कर दें।
यूजर्स इन तस्वीरों और वीडियोज पर अपनी राय लिखते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ‘दुनिया की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी की यह हालत देखकर हैरानी होती है। सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में शामिल अमिताभ बच्चन के घर के पास भी ऐसी स्थिति होना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।’
जहां एक तरफ इस सेलेब्स के घर के बाहर बारिश के पानी ने सब तहस नहस कर रखा था तो वही कुछ कलाकार मुंबई की इस बारिश का लुत्फ भी उठाते दिखें। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को सोशल मीडिया पर वीडियो देखने मिला था जिसमें एक्ट्रेस बारिश का मजा लेती दिखाई दी थीं। अपने फ्लैट की बालकनी में बारिश में नाचती, भीगती नजर आई थीं।
