कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की और साथ ही शो के नए सीजन का ऐलान भी कर दिया। हालांकि, उनके इस बयान के बाद मुकेश खन्ना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
समय रैना ने स्टिल अलाइव में पुराने विवाद को याद करते हुए कहा कि उस वक्त हर कोई हमें निशाना बना रहा था, चाहे वो नेता हों, सेलेब्रिटी हों या फिर सुनील पाल। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुकेश खन्ना और बी प्राक ने भी इस विवाद के जरिए सुर्खियां बटोरने की कोशिश की।
इसके साथ ही उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन का ऐलान भी किया और कहा कि वह शो को और वाइल्ड बनाना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि शो के दौरान दर्शकों के फोन भी ले लिए जाएंगे और कंटेंट का एक हल्का वर्जन ही सोशल मीडिया पर दिखाया जाएगा।
मुकेश खन्ना ने किया कड़ा विरोध
समय रैना के इस ऐलान पर मुकेश ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे शो को वापस नहीं आना चाहिए और यह सवाल उठाया कि इस तरह के कंटेंट को प्लेटफॉर्म कैसे अनुमति दे रहे हैं।
मुकेश खन्ना ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में अश्लीलता और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल होता है, जो मनोरंजन के नाम पर गलत है। उन्होंने दर्शकों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोग ऐसी चीजों को क्यों बढ़ावा दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘शोले’ फिल्म का वो किरदार, जो हमेशा के लिए हो गया अमर, बना हिंदी सिनेमा का सबसे खतरनाक और यादगार खलनायक | अमर किरदार
उन्होंने आगे कहा कि अगर शो का दूसरा सीजन आता है तो फिर से पूरे देश में इसका विरोध होगा। रणवीर इलाहबादिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के कंटेंट पर लोगों ने नाराजगी जताई थी।
इतना ही नहीं, मुकेश खन्ना ने समय रैना के बयान पर बेहद सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने ‘शक्तिमान’ जैसे किरदार का अपमान किया है और इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
क्यों नाराज हैं मुकेश खन्ना?
दरअसल समय रैना ने अपने स्टिल अलाइव में कहा था कि India’s Got Latent का जो कंटेंट था वह बच्चों को गुमराह नहीं करता था। उन्होंने मुकेश खन्ना को याद दिलाया कि 90 और 2000 के दशक में कई बच्चे शक्तिमान की नकल करते हुए गिर गए थे। पूरा विवाद जानने के लिए यहां क्लिक करें…
