Anant Ambani Engagement: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग सगाई कर ली है। 29 दिसंबर को परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में दोनों का रोका राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हुआ। इसके बाद शाम को मुंबई में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। मुकेश अंबानी के बेटी की सगाई की पार्टी मुंबई के एंटीलिया में रखी गई थी।
वरळी सी लिंक पर कल की शाम जमकर फायरवर्क हुआ, जिसके लिए कहा जा रहा है क अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए ये किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं पार्टी में रणबीर कपूर और आलिया समेत कई सितारों ने शिरकत की। आलिया रणबीर पार्टी में पहुंचे जहां उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं दी। कपल के साथ अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। आलिया ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी और रणबीर ब्लैक कुर्ते पजामा में दिखे। दोनों ढोल के पास खड़े पार्टी को एन्जॉय करते दिखे।

इनके अलावा जान्हवी कपूर भी अंबानी की पार्टी में शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खास बात ये है कि जान्हवी अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के हाथों में हाथ डाले दिखीं।
सलमान खान, शाहरुख खान भी अंबानी परिवार के लिए इस खुशी के मौके पर उन्हें बधाई देने पहुंचे। इनके अलावा रणवीर सिंह को भी पार्टी में देखा गया। ऑल ब्लैक लुक में रणवीर सिंह हमेशा की तरह काफी कूल लग रहे थे। रणवीर ने मीडिया को देखकर हाथ हिलाया। वहीं इस पार्टी की रोनक बढ़ाने के लिए मिका सिंह भी पार्टी में थे, उन्होंने पूरे जोश के साथ गाने गाया।
बता दें कि परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका के रोके की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने जानकारी दी थी कि श्रीनाथ मंदिर नाथद्वारा में ये रोका संपन्न हुआ है। तस्वीर में कपल काफी खुश नजर आ रहा था।
बता दें कि राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी की बचपन की दोस्त हैं। वह जानी मानी हेल्थकेयर कंपनी के सीईओ विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है और साल 2017 में इसप्रावा टीम की सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम शुरू किया था।