म्यूजिक लवर्स हिंदी गानों को सुनना बेहद पसंद करते हैं। यहां जिक्र 55 साल पुराने एक हिट गाने का कर रहे हैं, जिसे सुनने के बाद हर किसी को अपना पहला प्यार याद आ जाता है। खास बात है कि यह एवरग्रीन गाना सालों से लोगों के दिलों पर राज करता आया है, और आज के समय में भी इसका क्रेज कम होता नजर नहीं आ रहा है। आज के दौर में ऐसा बेहद कम गानों के साथ होता है कि उनके बोल लोगों की जुबां पर हमेशा के लिए चढ़ जाएं, लेकिन लेख में जिस गाने का जिक्र कर रहे हैं, उसके अंदर दिल और दिमाग में बसने की पूरी ताकत है।
दर्दनाक गानों का जलवा भी हिट फिल्मों में खूब देखने को मिला है। खासतौर पर 70 के दशक की मूवीज के कुछ गाने हमेशा के लिए एवरग्रीन का टैग हासिल कर चुके हैं। यहां उस गाने का नाम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो दिल का हाल सुनाकर लोगों को दीवाना बनाने का काम कर चुका है। आज भी लोग बड़ी संख्या में इन पुराने गानों से खास जुड़ाव महसूस करते हैं।
‘आप आए बाहर आई’ फिल्म का है गाना
साल 1971 में रिलीज हुई ‘आप आए बाहर आई’ मूवी को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म का एक गाना काफी ज्यादा पसंद किया गया, जिसका टाइटल है, ‘मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता।’ लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने इस गाने को अपनी आवाज दी थी, दोनों की आवाज के दर्द ने इस गाने को जिंदा करने का काम किया था। गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, जिनके हर एक शब्द सादगी से दिल छूते थे।
यह गाना प्यार की उदासी और अलगाव को बेहतरी ढंग से दिखाने का काम करता है। फिल्म की कहानी में इस मूवी का अहम योगदान रहा है। रफी और लता की जोड़ी वाला यह गाना रिलीज होती ही हिट हो गया था। बता दें कि 70 के दशक में ऐसे दुख भरे गानों का दौर काफी ज्यादा चलता था।
